अक्षय कुमार की बेल बॉटम इस दिन हो सकती है रिलीज? जल्द होगा धमाकेदार ऐलान!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की दमदार फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग लगातार जारी है और लोग इस फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्सुक हैं। अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज डेट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रहीं थीं लेकिन ये खबर आपको थोड़ा खुश करने वाली है। पता चला है कि बेल बॉटम की रिलीज डेट को लेकर इस सप्ताह ऐलान हो सकता है। बॉलीवुड हंगामा की एक खबर में इस बात को लेकर दावा किया गया है कि बेल बॉटम की नई रिलीज डेट 27 अगस्त हो सकती है।
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फैंस बेचैन ही कि कब अपने पसंदीदा सितारे को वो बड़े पर्दे पर देखेंगे। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें वाणी कपूर नजर आने वाली हैं।

अक्षय कुमार ने इसके पहले वाणी के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है और ना ही उन्होने इस तरह का किरदार किया है। अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा भी कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं। देखिए लिस्ट...

पृथ्वीराज
सुपरस्टार अक्षय कुमार काफी जल्दी फिल्म पृथ्वीराज से धमाका करने वाले हैं और इसका ऐलान काफी समय पहले हुआ था। फिल्म में उनके साथ मिस वर्ल्स मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैं जो कि संयोगिता का किरदार निभाएंगी। मानुषी की ये डेब्यू फिल्म है।

बच्चन पांडे
बच्चन पांडे से अक्षय कुमार के धमाकेदार लुक्स पहले ही सामने आ चुके हैं और इस फिल्म के लिए अभिनेता काफी मेहनत कर रहे हैं। खबर आई थी कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक साउथ इंडियन आदमी का रोल कर रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।

राम सेतु
भगवान राम के द्वारा बनाए समुंदर में सेतु को लेकर ये फिल्म नजर आने वाली है। अक्षय कुमार ने कुछ महीनों पहले इसका ऐलान किया था। ये ऐसा मुद्दा है जो कि काफी समय से खबरों में रहा है और लोग इसकी सच्चाई जानना चाहते हैं।

रक्षाबंधन
इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म रक्षाबंधन को लेकर काफी बिजी होने वाले हैं। हालांकि फिल्मम अभी खत्म नहीं हुई है। कुछ समय पहले फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आईं थीं। अक्षय कुमार के साथ कई एक्ट्रेस इसमें होंगीं।

अतरंगी रे
सारा अली खान और धनुष के साथ अक्षय कुमार एक फिल्म कर रहे हैं अतरंगी रे। ये फिल्म काफी चर्चा में है और इसकी शूटिंग भी वो शुरु कर चुके हैं। निश्चित ही फिल्म काफी बड़ी सुपरहिट होने वाली है।

सूर्यवंशी
कोरोना काल के पहले बनकर तैयार हुई सूर्यवंशी अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए काफी बड़ी होने वाली है। एटीएस ऑफिसर बनकर इस फिल्म में अक्षय कुमार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल में होंगी।


Click it and Unblock the Notifications