बेल बॉटम की रिलीज डेट के साथ अक्षय कुमार ने किया एक और बड़ा ऐलान, वीडियो वायरल!

काफी समय से सुपरस्टार अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर चर्चा है और हाल ही में इसकी रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने बेल बॉटम को लेकर लिखा है कि फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो 3डी चश्मा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा उन्होने लिखा है कि.. 'पूरे फील के साथ 19 अगस्त को थ्रिल का अनुभव करना है। बेल बॉटमम 3डी में भी रिलीज हो रही है।' अक्षय कुमार का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं।

bell bottom, akshay kumar, बेल बॉटम, अक्षय कुमार

बेल बॉटम की रिलीज डेट कई बार बदली गई है और इसके पहले खबर आई थी कि.. बेल बॉटम 27 जुलाई को रिलीज होगी लेकिन बाद में इसको बदल दिया गया। हाल ही में आदेश आया था कि कई शहरों के सिनेमाघर खुलेंगे। इसी के कारण इसकी रिलीज डेट बढ़ाई गई थी।

रिलीज का इंतजार कर रही थी

रिलीज का इंतजार कर रही थी

अक्षय कुमार की बेल बॉटम काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही थी और फाइनली उनकी फिल्म धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का काफी अलग अंदाज नजर आने वाला है। फिल्म आपको पुराने जमाने में लेकर जाने वाली है।

वाणी कपूर और हुमा कुरैशी

वाणी कपूर और हुमा कुरैशी

अक्षय कुमार की इस फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर और हुमा कुरैशी नजर आएंगी जिनको लेकर ऐलान काफी समय पहले हो चुका है। हुमा ने पहले भी जॉली एलएलबी 2 में उनके साथ काम किया हुआ है। इतना तो तय है कि ये एक धमाकेदार फिल्म होगी।

 जासूस की भूमिका

जासूस की भूमिका

इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार एक जासूस की भूमिका में नजर आने वाले हैं ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं थीं। इसके पहले इस तरह के किरदार में वो नजर नहीं आए हैं। फैंस के लिए ये किरदार काफी फ्रेश होने वाला है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर वो काफी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और सबकुछ ठीक होते ही उनकी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म ने दो साल इंतजार किया है।

सभी फिल्मों का ऐलान हो चुका है

सभी फिल्मों का ऐलान हो चुका है

इसके अलावा अक्षय कुमार पृथ्वीराज, राम सेतु, रक्षाबंधन, अतरंगी रे और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं। सभी फिल्मों का ऐलान हो चुका है और काफी जल्दी इनकी रिलीज डेट्स सामने आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X