Akshay Kumar की बड़े मियां छोटे मियां के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, VIDEO वायरल

akshay-kumar-s-bade-miyan-chote-miyan-make-up-artist-attacked-by-leopard-now-hospitalised

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की टीम से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट श्रवण विश्वकर्मा पर हाल ही में एक तेंदुए ने हमला कर दिया। 27 वर्षीय श्रवण अपनी बाइक पर था और अपने दोस्त को शूट से छोड़ने गया था जब वापसी में उसकी बाइक रास्ते में एक तेंदुए से टकरा गई। उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस द्वारा उनके इलाज का ध्यान रखा जा रहा है।

अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्देशित, बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय और टाइगर के साथ मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिका में हैं। जान्हवी कपूर कथित तौर पर फिल्म का हिस्सा हैं, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रवण का अब एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में बात करते हुए मेकअप आर्टिस्ट ने मीडिया को बताया, "मैं अपने दोस्त को बाइक से छोड़ने गया था। यह शूट लोकेशन से थोड़ा आगे था। रास्ते में मैंने देखा एक सुअर सड़क पार कर रहा है। मैंने सोचा कि जल्दी से यहां से निकल जाऊं। मैंने जैसे ही बाइक की स्पीड बढ़ाई तो देखा कि एक तेंदुआ सुअर के पीछे भाग रहा है। मेरी बाइक तेंदुए से टकरा गई। उसके बाद मुझे बस इतना याद है कि मैं बाइक से गिर गया था और तेंदुआ मेरे आसपास घूम रहा था, फिर मुझे कुछ याद नहीं है। मैं बेहोश हो गया था। बाद में शायद लोग आए और मुझे डॉक्टर के पास ले गए।"

इस बीच, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सरकार से गंभीर कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने न्यूज चैनल से कहा, "मामले की गंभीरता को समझते हुए मैंने मुख्यमंत्री को भी टैग किया है और उन्हें बताया है कि ऐसी घटना कई बार हो चुकी है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स के अध्यक्ष के तौर पर मैं यह जानने की मांग करता हूं कि गारंटी कौन लेगा? फिल्म सिटी में हर दिन हजारों शूट होते हैं। मैं चाहता हूं कि सरकार इस मामले पर ध्यान दे। तीन सौ एकड़ में फिल्मसिटी बनाई गई है। यहां रात में स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नहीं है। लाइट की कमी है और जिससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। मामला हेलीपैड एरिया के पास का है, जहां अक्षय की फिल्म की शूटिंग चल रही थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X