..................... Akshay Kumar's Bachchan Pandey will be release on 18 March 2022 on Holi! बच्चन पांडे के नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट का ऐलान, अक्षय कुमार होली में करेंगे धमाका! - Hindi Filmibeat

Bachchan Pandey- अक्षय कुमार होली में करेंगे बड़ा धमाका, बच्चन पांडे के नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट का ऐलान!

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक और धमाके का ऐलान कर दिया है। जी हां, काफी समय से चर्चा में चल रही उनकी फिल्म बच्चन पांडे का नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है और इसके साथ रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ये फिल्म काफी समय से सुर्खियों में थी और फिल्म के फर्स्ट पोस्टर के बाद से ही लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं है और दोनों ही काफी शानदार है। अक्षय कुमार इस पोस्टर्स के साथ लिखते हैं... ''एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, इस होली आ रहे हैं।

bachchan pandey, akshay kumar, बच्चन पांडे, अक्षय कुमार

साजिद नाडियाडवाला की बच्चन पांडे 18 मार्च 2022 को थिएटर्स में होगी।'' इस पोस्ट में अक्षय कुमार ने फिल्म के बाकी कलाकार जैकलीन फर्नांडीज, कृति सैनन, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी को भी टैग किया है।

निर्देशक फरहाद सामजी को भी टैग किया

निर्देशक फरहाद सामजी को भी टैग किया

इसके अलावा उन्होने फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी को भी टैग किया है। बात करें पोस्टर्स की तो एक पोस्टर में अक्षय कुमार एक झोले में ढेर सारे हथियार लिए दिख रहे हैं जिसमें चाकू से लेकर बंदूक तक शामिल हैं।

हाथों में हथियार

हाथों में हथियार

इसके अलावा वो एक ट्रक में बैठे नजर आ रहे हैं जिसमें ढेर सारे आदमी नजर आ रहे हैं जो कि हाथों में हथियार लिए नजर आ रहे हैँ। इन पोस्टर्स से इतना तो तय है कि फिल्म काफी मजेदार साबित होने वाली है।

कई तरह की अपडेट्स सामने आ चुकी हैं

कई तरह की अपडेट्स सामने आ चुकी हैं

इसके पहले अक्षय कुमार की इस फिल्म से कई तरह की अपडेट्स सामने आ चुकी हैँ। फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी होती लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार पृथ्वीराज, गोरखा, रामसेतु, रक्षाबंधन और बच्चन पांडे को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में काफी बड़ा धमाका करते नजर आएंगे।

सूर्यवंशी रिलीज हुई थी

सूर्यवंशी रिलीज हुई थी

कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार साबित हुई थी और लोगों ने इसको काफी पसंद किया था। अब देखना ये है कि मार्च में होली के दौरान अक्षय कुमार की ये फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है।

शानदार निर्देशक हैं

शानदार निर्देशक हैं

फिलहाल लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। फरहाद सामजी भी काफी शानदार निर्देशक हैं और लंबे समय के बाद किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X