अक्षय कुमार की बच्चन पांडे की कहानी - जिगरथंडा का ब्लॉकबस्टर एक्शन

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे की रिलीज़ डेट अनाउंस की जा चुकी है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही, साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म 26 जनवरी 2022 को रिलीज़ हो रही है। माना जा रहा था कि फिल्म साउथ की फिल्म वीरम का रीमेक है लेकिन इसका कई बार खंडन किया गया। अब रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की ये फिल्म तमिल फिल्म जिगरथंडा का रीमेक है।

जिगरथंडा एक तमिल एक्शन थ्रिलर थी जो एक स्ट्रगल कर रहे फिल्ममेकर (सिद्धार्थ) और एक गैंगस्टर (बॉबी सिम्हा) की कहानी है। फिल्ममेकर, एक अच्छा डायरेक्टर बनना चाहता है और इसलिए वो गैंगस्टरवाद पर एक फिल्म बनाने की सोचता है।

akshay-kumar-s-bachchan-pandey-story-a-remake-of-tamil-blockbuster-jigarthanda

जिगरथंडा भी एक साउथ कोरियन फिल्म अ डर्टी कार्निवाल से प्रेरित थी। और बच्चन पांडे, जिगरथंडा से प्रेरित मानी जा रही है। फिल्म में कृति सैनन एक जर्नलिस्ट बनी हैं, जो डायरेक्टर बनना चाहती हैं और गैंगस्टरवाद पर फिल्म बनाना चाहती है। अपनी रिसर्च के लिए वो चुनती हैं अक्षय कुमार को।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जैकलीन फर्नांडीज़ और अरशद वारसी भी सहयोगी भूमिकाओं में हैं। जिगरथंडा ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए थे। देखना है कि अक्षय कुमार अब इस शानदार कहानी के साथ कितना इंसाफ करते हैं। देखिए उनकी आने वाली फिल्मों की एक लिस्ट

राम सेतु

राम सेतु

इस दशहरे पर अक्षय कुमार ने राम सेतु का एलान किया था। इस फिल्म की पूरी शूटिंग अयोध्या में होगी। फिल्म के लिए अक्षय की फीस तो कम नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करने के बाद फिल्म का बजट काफी कम होगा। यानि कि फिल्म ज़बरदस्त मुनाफे कमाएगी।

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

जहां एक तरफ पुरानी फिल्में पूरी नहीं हुई हैं वहीं लॉकडाउन में अक्षय कुमार ने एक नई फिल्म का एलान किया है जिसकी रिलीज़ डेट दीवाली 2021 बताई गई है। फिल्म का नाम है रक्षा बंधन। इस फिल्म के लिए भी अक्षय कुमार की फीस लगभग 120 करोड़ रूपये है।

बेल बॉटम

बेल बॉटम

बेल बॉटम, 80 के दशक में मशहूर हुए हाईजैक दौर पर बन रही फिल्म है जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में अक्षय कुमार जहां एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाएंगे वहीं लारा दत्ता, इंदिरा गांधी की भूमिका में नज़र आएंगी। जैकी भगनानी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म के लिए अक्षय की फीस है 120 करोड़ रूपये।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, मार्च 2020 से रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। लॉकडाउन के दौरान, इस फिल्म को OTT पर रिलीज़ करने के कई प्रस्ताव मिले लेकिन रोहित शेट्टी तय कर चुके हैं कि फिल्म आएगी तो थियेटर में ही आएगी।

अतरंगी रे

अतरंगी रे

आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार एक मेहमान कलाकार की भूमिका में हैं। लेकिन फिर भी 2 हफ्तों की शूटिंग के लिए अक्षय ने फिल्म के लिए 27 करोड़ की फीस ली है।

पृथ्वीराज

पृथ्वीराज

दीवाली 2020 पर रिलीज़ होने वाला था मानुषि छिल्लर के साथ यशराज फिल्म्स का महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट पृथ्वीराज। फिल्म को पिंजर फेम चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं और माना जा रहा है कि ये अक्षय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। लेकिन अब फिल्म किस तरह से आगे बढ़ेगी ये देखना होगा।

प्रियदर्शन की कॉमेडी थ्रिलर

प्रियदर्शन की कॉमेडी थ्रिलर

इसके अलावा अक्षय कुमार प्रियदर्शन की कॉमेडी थ्रिलर को भी हां कह चुके हैं। इस फिल्म के साथ अक्षय एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ वापसी करेंगे। हालांकि माना जा रहा था कि ये फिल्म हेरा फेरी 3 होगी लेकिन प्रियदर्शन इन खबरों का खंडन कर चुके हैं।

मुदस्सर अज़ीज़ की कॉमेडी

मुदस्सर अज़ीज़ की कॉमेडी

अक्षय कुमार ने मुदस्सर अजीज़ की एक कॉमेडी फिल्म को भी हां कहा है और इस फिल्म के लिए 120 करोड़ रूपये फीस भी ले रहे हैं। फिल्म की डीटेल्स फिलहाल बाहर नहीं आई है लेकिन ये पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म होगी।

हाउसफुल 5

हाउसफुल 5

हाल ही में खबर आ चुकी है कि साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 5 के साथ हाउसफुल 2, 3, 4 को भी साथ लाकर अपना कॉमेडी यूनिवर्स बनाने वाले हैं। और इस काम के लिए अक्षय कुमार ने 120 करोड़ की रकम की डिमांड की है जो कि पूरी भी कर दी गई। हालांकि हाउसफुल, बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज़ में से एक है ऐसे में कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर कमाई भी करेगी।

2022, 26 जनवरी वीकेंड

2022, 26 जनवरी वीकेंड

बच्चन पांडे के लिए अक्षय कुमार ने अपनी फीस में कटौती की है और केवल 99 करोड़ चार्ज किए हैं। अब देखना है कि साजिद नाडियावाडवाला को अक्षय कुमार 2022 के 26 जनवरी वीकेंड पर कितना मुनाफा कमा कर देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X