..................... Akshay Kumar's Bachchan Pandey can be release on Diwali? Read the Details! अक्षय कुमार की बच्चन पांडे का ट्रेलर होगा इस दिन रिलीज? - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे का ट्रेलर होगा इस दिन रिलीज? फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खबर!

सुपरस्टार अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म बच्चन पांडे को लेकर काफी समय से चर्चा है और इसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज हो लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का ट्रेलर रिलीज किया गया था और इसको काफी पसंद किया गया है। इसके बाद से लगातार बच्चन पांडे के ट्रेलर को लेकर बातें की जा रहीं थीं जो कि खबरों में है।

अब पता चला है कि अक्षय कुमार दिवाली के मौके पर ये बड़ा तोहफा फैंस को देना चाहते हैँ। पता चला है कि अक्षय कुमार इस दिवाली बच्चन का ट्रेलर रिलीज करेंगे और फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

bachchan pandey, akshay kumar, बच्चन पांडे, अक्षय कुमार

गौरतलब है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार एक साथ कई फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं और इस वक्त भी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार पृथ्वीराज, सूर्यवंशी, रक्षाबंधन, रामसेतु और अतरंगी रे जैसी फिल्मों को लेकर भी काफी सुर्खियों में है।

बता करें बेल बॉटम की तो ये इसी महीने यानि 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर नजर आने वाली हैं।

बच्चन पांडे में अक्षय कुमार का एक अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है और वो एक साउथ इंडियन की भूमिका में नजर आएंगे। आने वाले समय में एक के बाद कई बड़े धमाके फैंस को देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X