23 जनवरी को अक्षय की 'बेबी' से टकराएगी सोनम की डोली!

साल 2015 की शुरूआत काफी मजेदार होने वाली है। जी हां, बॉलीवुड की दो फिल्में, अक्षय कुमार की 'बेबी' और सोनम कपूर की 'डॉली की डोली' एकसाथ 23 जनवरी को रिलीज हो रही है। एक फिल्म जहां लोगों को हंसाएगी, वहीं दूसरी फिल्म में देशभक्ति दिखाई देगी।

akshay kumar

फिल्म डॉली की डोली में सोनम लुटेरी दुल्हन का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में लोगों ने सोनम को काफी पसंद किया। वहीं, दूसरी तरफ अक्षय बेबी में अपने खतरनाक स्‍टंटस करते दिखेंगे। अब यह देखना बहुत ही दिसचस्प होगी कि इन दोनों फिल्मो में से दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं।

बहरहाल, यह माना जा रहा है कि 'डॉली की डोली' को 'बेबी' से खतरा हो सकता है लेकिन इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान का कहना है कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। अरबाज का कहना है कि 'दोनों ही फिल्‍में अलग तरह की हैं इसलिए हमें नहीं लगता कि 'डॉली की डोली' की रिलीज डेट बदलनी चाहिए।

अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'डॉली की डोली' में सोनम कपूर के अलावा राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्‍म में सोनम एक ठग महिला का किरदार निभा रही है जो कि लड़कों के साथ शादी करती है और फिर ससुराल की सारी संपत्ति लूट कर भाग जाती है।

जबकि, नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बेबी' में अक्षय अंडर कवर ऑफिसर बने हैं और इस फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा राणा दाग्गुबत्ति, अनुपम खेर, डैनी और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X