ट्रेलर से पहले अक्षय कुमार ने साझा किए 'अतरंगी रे' के दमदार पोस्टर, सारा और धनुष भी आए नजर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की शानदार फिल्म अतरंगी रे को लेकर काफी समय से चर्चा है और आज इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज होने वाला है जिसका ऐलान बीते दिन हुआ था। लेकिन इस ट्रेलर से पहले अक्षय कुमार ने दो पोस्टर साझा किए हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस पोस्टर की बात करें तो इसमें ना सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि सारा अली खान और धनुष भी नजर आ रहे हैं।
एक पोस्टर में अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ धनुष नजर आ रहे हैं और दूसरे पोस्टर में सारा और धनुष की शादी हो रही है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार केयरफ्री कैरेटर हैं। अक्षय कुमार एक बार फिर से अलग तरह के किरदार के साथ धमाका करते नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान के सपनों के राजकुमार बने हैं।

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान के सपनों के राजकुमार बने हैं। लेकिन अक्षय कुमार केवल सारा अली खान के सपनों तक ही सीमित हैं। इस कहानी के बीच दमदार कॉमेडी लोगों को काफी हंसाने आ रही है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार पृथ्वीराज, रामसेतु, बच्चन पांडे और गोरखा जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इन फिल्मों वो फिर से तगड़ा धमाका करेंगे। अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे और लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अभिनेत्री कैटरीना कैफ थीं।

अच्छे निर्देशक हैं
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स से थिएटर्स हिल गए हैं और बेहतरीन कमाई हुई है। रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर अक्षय कुमार का कहना था कि वो अच्छे निर्देशक हैं और आगे भी उनके साथ काम करने की इच्छा उन्होने जाहिर की थी।

अक्षय कुमार का कैमियो
जबकि रोहित शेट्टी अब अपना पूरा ध्यान अजय देवगन स्टारर सिंघम 3 पर लगाने जा रहे हैँ। अक्षय कुमार का कैमियो इस फिल्म में होगा इसमें कोई दो राय नहीं है।क्योंकि सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह का दमदार कैमियो है जो कि लोगों को पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











