अक्षय, सारा और धनुष की 'अतरंगी रे' ने किया धमाका, पहले दिन ही टूटा लक्ष्मी और हंगामा 2 का रिकॉर्ड!
सुपरस्टार अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की शानदार फिल्म अतरंगी रे को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। इस फिल्म को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और सारा अली खान की तारीफें हो रहीं हैं। गौरतलब है कि ये फिल्म थिएटर्स नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई है और एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर डाला है। खबर है कि अतरंगी रे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए, डिज़्नी+ हॉटस्टार पर सबसे बड़ा ओपनिंग डे दिया।
खबर है कि इसके पहले लक्ष्मी, राधिका मदान, और सनी कौशल की 'शिद्दत' और शिल्पा शेट्टी की 'हंगामा 2' सहित कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं थीं,

लेकिन इस फिल्म को पहले दिन सबसे ज्यादा देखा गया है। इसके पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार के किसी प्रोजेक्ट ने इतना शानदार ओपनिंग डे नहीं दिया है।

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कलर येलो प्रोडक्शन और टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित इस फिल्म की स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज के दिन किसी नई फिल्म के लिए अब तक की सबसे अधिक दर्शक संख्या थी। दर्शक धनुष और सारा अली खान की जादुई जोड़ी, अक्षय कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन और एआर रहमान के शानदार स्कोर के लिए अपना प्यार दे रहे हैं।

जादुई फिल्म से जुड़े हुए हैं
भारत भर से Disney+ Hotstar के सब्सक्राइबर अब उनकी जादुई फिल्म से जुड़े हुए हैं, जो हिंदी और तमिल में उपलब्ध है। फिल्म को लेकर चर्चा थी इस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं बल्कि धनुष लीड रोल में हैं जबकि अक्षय कुमार एक छोटा सा किरदार निभा रहे हैं।

सूर्यवंशी
सुपरस्टार अक्षय कुमार इसके अलावा हाल हाल में सूर्यवंशी और कई बेहतरीन फिल्मों के साथ नजर आए थे। आने वाले समय में वो पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रामसेतु और गोरखा जैसे प्रोजेक्ट का हिस्सा हैँ।

अतरंगी रे
अतरंगी रे की बात करें तो फिल्म में सारा अली खान काफी पसंद की गईं हैं और उन्होने इस फिल्म का प्रमोशन भी खूब किया है। धनुष को लंबे समय के बाद बॉलीवुड के किसी प्रोजेक्ट में देखा गया है।

रांझणा
उन्होने रांझणा जैसी शानदार फिल्म में काम किया था जिसमें उनके साथ सोनम कपूर और अभय देओल नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











