अक्षय कुमार की छठवीं फिल्म, सारा अली खान - धनुष स्टारर अतरंगी रे की नेटफ्लिक्स रिलीज़ फाईनल

बॉलीवुड में एक बार फिर से खुशियों की लहर दौड़ चुकी है और थिएटर खुलने के एलान के बाद एक के बाद फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस की जा रही है। अब दर्शक, एक साल के अंदर, अक्षय कुमार की छठवीं फिल्म देखने को तैयार हो सकते हैं। सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और राम सेतु के बाद अतरंगी रे की रिलीज़ का फैसला भी हो चुका है।

अक्षय कुमार ने पहले ही हिंट दे दिया था कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ हो सकती है और अब खबर है कि धनुष और सारा अली खान स्टारर आनंद एल राय की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है और ये सीधा वहीं पर रिलीज़ होगी। फिल्म को आनंद एल राय और अक्षय कुमार के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार। इसे लिखा है हिमांशु शर्मा ने, गीतकार हैं इरशाद कामिल और म्यूज़िक दिया है ए आर रहमान ने।

akshay-kumar-s-6th-in-an-year-atrangi-re-starring-sara-ali-khan-and-dhanush-seals-netflix-release

ये फिल्म अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष तीनों के लिए ही दूसरी डिजिटल रिलीज़ होगी। धनुष की फिल्म जगमे थांडीराम सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। सारा अली खान, वरूण धवन स्‍टारर कुली नं.1 के साथ अमेज़ॉन प्राईम पर दस्तक दे चुकी हैं। वहीं अक्षय कुमार ने डिज़्नी हॉटस्टार के साथ लक्ष्मी की डील फाईनल की थी।

दिलचस्प ये है कि ये तीनों ही स्टार्स ओटीटी प्लेटफॉर्म के ज़रिए, अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचने में और उनका दिल जीतने में असफल रहे हैं। ऐसे में ये तो तय है कि इनकी टार्गेट ऑडियंस सिनेमाघरों में ही है।

ऐसा होगा अक्षय कुमार का किरदार

ऐसा होगा अक्षय कुमार का किरदार

फिल्म की कहानी लगभग लीक हो चुकी है जहां फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान के सपनों के राजकुमार बने हैं। लेकिन अक्षय कुमार केवल सारा अली खान के सपनों तक ही सीमित हैं। अक्षय कुमार का किरदार कल्पना में हैं जो सारा अली खान के सपनों में बुना जाता है।

कल्पनाओं में ही रहेंगे अक्षय कुमार

कल्पनाओं में ही रहेंगे अक्षय कुमार

बाद में जब धनुष के किरदार को सारा अली खान से प्यार होता है और वो उनका दिल जीतना चाहते हैं तो वो हर पल सारा के सपनों के राजकुमार यानि कि अक्षय कुमार जैसा बनने की कोशिश करने में जुट जाते हैं। यही फिल्म की कहानी है। अक्षय कुमार का किरदार फिल्म की कहानी में बस कल्पना है, हकीकत में है नहीं।

सारा - धनुष और अक्षय

सारा - धनुष और अक्षय

जब से फिल्म से सारा और अक्षय की तस्वीरें सामने आई थीं तब से फैन्स इस जोड़ी को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित थे। अब जब फिल्म की कहानी सामने आ चुकी है तो फैन्स फिल्म के लिए और भी ज़्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में धनुष और सारा अली खान पति - पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे और धनुष एक ऐसे पति की भूमिका अदा करेंगे जो शादी के बाद अपनी पत्नी के सपनों का राजकुमार बनने की कोशिश में हर दिन निकालता है।

आनंद एल राय के साथ अगली फिल्म

आनंद एल राय के साथ अगली फिल्म

सारा अली खान और अक्षय कुमार, दोनों ही इसके बाद आनंद एल राय के अगले प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। जहां अक्षय कुमार, आनंद एल राय के साथ रक्षाबंधन की शूटिंग लगभग पूरी कर चुके हैं। वहीं सारा अली खान, जल्दी ही सनी कौशल के साथ नखरेवाली की शूटिंग शुरू कर देंगी।

आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार

आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार

फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत में हुई है और वाराणसी फिल्म का अहम हिस्सा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आनंद एल राय की फिल्म रांझणा में वाराणसी फिल्म का मुख्य हिस्सा था और इस फिल्म में धनुष वाराणसी में रहने वाले एक तमिल पंडित बने थे। अतरंगी रे पहले 2021 के वैलेंटाईन डे पर रिलीज़ होने वाली थी। फिर कोरोना के चलते फिल्म पोस्टपोन कर दी गई थी। अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ तो होगी लेकिन कब फिलहाल इसकी घोषणा का इंतज़ार करना है।

अक्षय कुमार की फीस की अटकलें

अक्षय कुमार की फीस की अटकलें

गौरतलब है कि इस फिल्म में काम करने के लिए अक्षय कुमार ने लगभग 27 करोड़ की फीस ली है। जबकि फिल्म में अक्षय कुमार केवल एक कैमियो कर रहे हैं। हालांकि, आनंद एल राय की टीम ने शुरू से ही इस बात का खंडन किया है। वैसे अक्षय कुमार लगभग 2 - 2.5 करोड़ रूपये प्रतिदिन के हिसाब से काम करते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो आनंद एल राय ने पहले ये किरदार ऋतिक रोशन को ऑफर किया था और ऋतिक इसे करने को तैयार भी थे। लेकिन फिर अचानक, ऋतिक ने इस फिल्म से अपने हाथ वापस खींच लिए और ये अक्षय कुमार की झोली में आ गिरा।

नहीं है थिएटर में रिलीज़ होने वाला कंटेंट

नहीं है थिएटर में रिलीज़ होने वाला कंटेंट

सूत्रों की मानें तो अतरंगी रे का कंटेंट थिएटर में रिलीज़ होने वाला नहीं है। ऐसे में फिल्म को अगर थिएटर में असफल नहीं होना है तो इसे एक अच्छी रिलीज़ डेट चाहिए होगी जो इस समय असंभव है क्योंकि थिएटर खुलने के बाद अब सारी अटकी हुई फिल्मों के बीच रिलीज़ डेट को लेकर ही मारा मारी है। माना जा रहा है कि नेटफ्लिक्स वैलेंटाईन सीज़न में अतरंगी रे का तोहफा दर्शकों को दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X