Akshay Kumar: अगले 3 महीने में अक्षय कुमार की 3 फिल्में होगीं रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कमबैक की तैयारी!

akshay-kumar-s-3-movies-releasing-in-next-3-months-all-set-to-make-a-bumper-comeback-at-box-office

Akshay Kumar's 3 movies releasing in next 3 months: बीते दिन अक्षय कुमार की आगामी फिल्म "द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू" के रिलीज की घोषणा की गई है। जो कि अक्टूबर 2023 में रिलीज हो रही है। इसी के साथ इस साल रिलीज होने वाली यह अक्षय कुमार की चौथी फिल्म होगी।

फरवरी में फिल्म सेल्फी की रिलीज के बाद, अक्षय कुमार ने ब्रेक लिया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। और खास है कि ये अक्षय कुमार की पांचवीं बैक टू बैक फ्लॉप थी। लेकिन अब खिलाड़ी कुमार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

जी हां, अक्षय के आने वाली फिल्मों की लिस्ट देंखे.. तो आने वाले तीन महीने (अगस्त, सितंबर और अक्टूबर) में अक्षय की लगातार तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कोई शक नहीं कि ये देखकर अक्षय के फैंस काफी उत्साहित होंगे। देखना दिलचस्प होगा 2023 में अक्षय कुमार की आने वाली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती हैं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में:

ओह माय गॉड 2
रिलीज डेट- 11 अगस्त

साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल OMG 2 में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम हैं।

सोरारई पोट्रू रीमेक
रिलीज डेट- 1 सितंबर

सुपरस्टार सूर्या स्टारर बहुचर्चित तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' [Soorarai Pottru] के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस रीमेक का निर्देशन भी सुधा कोंगरा कर रही हैं, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म बनाई थी।

द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू
रिलीज डेट- 5 अक्टूबर

अक्षय कुमार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की रियल लाइफ स्टोरी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे, जिन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स को बचाया था। यह भारत का पहला कोल माइन रेस्क्यू है। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X