अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 का Box Office धमाका, एडवांस बुकिंग से ही 100 करोड़ पार!

अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 का क्रेज अब फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। खासकर साउथ में फिल्म का खासा इंतजार है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा लें.. कि फिल्म ने तमिल सिनेमा इंडस्ट्रीज में प्री-रिलीज एडवांस बुकिंग 120 करोड़ रुपये की कर ली है। ये तमिल सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोई शक नहीं कि 2.0 धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है।

हाउसफुल 4 की शूटिंग खत्म- अक्षय कुमार के साथ पूरे कास्ट की तस्वीर

शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। जाहिर है सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। रेस 3 और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की असफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसी फिल्म से धमाका की उम्मीद जताई जा रही है।

2 point 0

रिलीज के पहले ही इस तरह के आंकड़ों से फिल्म की ओपनिंग सोची जा सकती है। कोई शक नहीं कि यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने वाली है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या 2.0 ओपनिंग के दिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

2.0 तीन भाषाओं में रिलीज हो रही है- तमिल, तेलुगु और हिंदी। साथ ही यह खाड़ी देशों में भी बड़े स्तर पर रिलीज की जा रही है। दुबई में फिल्म के 100 से ज्यादा शोज हर दिन लगाये जाएंगे। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी बनकर उभर सकती है। इसके लिए फिल्म को वर्ल्डवाइड कम से कम 2000 करोड़ तक की कमाई करनी होगी।

फिल्म में अच्छाई vs बुराई की कहानी है.. जिसे टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर दिखाया गया है। 2.0 में रजनीकांत और अक्षय कुमार एक दूसरे से टक्कर लेते दिखेंगे। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं ए आर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X