CONFIRM: 2018 की धमाकेदार ओपनिंग करेंगे अक्षय कुमार....बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश
अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के पोस्टपोन होने की खबरें काफी समय से थीं लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो ये तय है कि फिल्म 25 जनवरी 2018 को ही रिलीज़ होगी और इसी के साथ, ये फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की अय्यारी के साथ क्लैश भी होगी।
दिलचस्प ये है कि अय्यारी नीरज पांडे की फिल्म है। नीरज पांडे औऱ अक्षय कुमार की ट्यूनिंग के बारे में तो सब जानते हैं। नीरज ने ही अक्षय को सीरियस सिनेमा और देशभक्ति फिल्मों का सुपरस्टार बना दिया।

हालांकि खबर थी कि अक्षय की फिल्म नीरज की फिल्म से क्लैश नहीं करेगी। लेकिन अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ दिनों पहले ही इस क्लैश पर बात कर ही डाली है। सिद्धार्थ ने माना कि इस क्लैश से वो काफी डरे हुए हैं।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी आर्मी ऑफिसर बने हैं। दोनों दो अलग विचारों के आर्मी ऑफिसर बने हैं। दोनो ही अपनी जगह सही हैं लेकिन उनके तरीके बिल्कुल अलग हैं।
वैसे जनवरी ओपनिंग और रिपब्लिक डे बॉक्स ऑफिस पर कितनी शानदार तारीख है जान लीजिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications











