अक्षय कुमार की 400 करोड़ी फिल्म.. तोड़े 'बाहुबली 2' के धमाकेदार RECORDS
Recommended Video

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की रिलीज डेट अब फाइनल हो चुकी है.. जी हां, फिल्म 14 अप्रैल 2018 को रिलीज हो रही है। बता दें, यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। लिहाजा, हर मोड़ पर इसकी तुलना बाहुबली 2 से की जा रही है।
टाईगर जिंदा है को पीछे करेगी ये फिल्म.. यहां जानें DETAILS
2.0 कहीं ना कहीं बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने की पूरी तैयारी में लगी हुई है। 450 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी यह फिल्म अप्रैल की छुट्टियों का फायदा उठाएगी।

फिल्म के विशाल स्टारकास्ट, बजट और प्रमोशन को देखते हुए इसके सैटेलाइट राइट्स के लिए बड़ी डील हो रही है। ख़बर है कि फ़िल्म के सिर्फ़ केरल के सैटेलाइट राइट्स 16 करोड़ में बिके हैं। इस लिहाज़ से 2.0 ने बाहुबली2 को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसके सैटेलाइट राइट्स क़रीब 10 करोड़ में बिकी थी।
निर्माता- निर्देशकों की मानें तो यह फिल्म बाहुबली 2 की कमाई को आराम से पार कर जाएगी। इस फिल्म को इंटरनेश्नल मार्केट में भी काफी बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। खास बात है कि यह एक 3डी फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











