CLASH: अक्षय कुमार- ऋतिक रोशन की फिल्में.. नहीं होगीं क्लैश.. क्योंकि....!
सुल्तान और रईस की क्लैश क्या दूर हुई। धीरे धीरे इस साल के सभी बड़े क्लैश अब खत्म होते दिख रहे हैं। जी हां, सुल्तान- रईस के बाद यदि किसी क्लैश की सबसे ज्यादा चर्चा थी तो वे फिल्में थी अक्षय कुमार की 'रूस्तम' और ऋतिक रोशन की 'मोहनजोदड़ो'।
लेकिन बता दें, अब ये फिल्में आपस में क्लैश नहीं हो रही हैं। जी हां, अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम एक हफ्ते प्रीपोंड कर ली गई है और फिल्म अब 6 अगस्त को ही रिलीज हो जाएगी।
सलमान खान, अक्षय कुमार.. से काफी नीचे रह गए शाहरूख खान!
अफवाहों की मानें तो इस क्लैश के बचने के लिए ऋतिक रोशन ने सीधे सीधे अक्षय कुमार से बात की है और फिल्म की डेट बदलने को कहा। वहीं, अक्षय कुमार ने भी ऋतिक की बात मान ली और फिल्म को प्रीपोंड कर दिया गया।
रूस्तम जहां एक लव- सेक्स- मर्डर मिस्ट्री है, वहीं ऋतिक की मोहनजोदड़ो पीरियड ड्रामा, रोमांस पर आधारित है। हम्म.. कोई शक नहीं दोनों फिल्मों के क्लैश खत्म होने से फैंस भी काफी खुश होंगे।
यहां जानें साल 2016 में रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications



