Just In: सोनाली बेंद्रे की कैंसर की बीमारी से जूझने की खबर सुनते ही मिलने दौड़ पड़े अक्षय कुमार
कल बॉलीवुड फैन्स को बड़ा झटका तब लगा जब सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर हाई ग्रेड कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि सबका प्यार साथ में है और मैं इससे ज़रूर लड़ पाउंगी।
ये खबर सुनते ही फैन्स सकते में चले गए। सोनाली की बीमारी की खबर सुनते ही उनके दोस्त और कई फिल्मों के को स्टार अक्षय कुमार उनसे मिलने तुरंत पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि सोनाली एक फाइटर है और मुझे पता है कि वो ये जंग हिम्मत से लड़ेगी और जीतकर ठीक होकर जल्द वापस आएगी।
सोनाली की बीमारी की खबर सुनते ही उनके पति की बहन, सृष्टि आर्या टूट गईं। उनके परिवार में से भी किसी को यकीन नहीं आ रहा है कि ऐसा कुछ हो सकता है। सोनाली ने कल ही अपनी बीमारी की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट से दी।
[कैंसर से लड़े ये 10 सुपरस्टार्स]
ये खबर सुनकर उनके करीबी दोस्त उनके परिवार से मिलने तुरंत उनके घर भी पहुंचे है। फिलहाल सोनाली न्यूयॉर्क में आखिरी स्टेज के इस कैंसर का इलाज करवा रही हैं।
उम्मीद करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापस लौटें। बॉलीवुड ने भी उन्हें ढेर सारा प्यार और दुआएं भेजी हैं -


Click it and Unblock the Notifications