कौन है रीयल एक्शन हीरो, खिलाड़ी अक्षय या दबंग सलमान!
आज कल बॉक्स ऑफीस पर सलमान खान का ही राज चल रहा है वॉन्टेड और दबंग जैसी शानदार एक्शन फिल्में देकर सलमान एक्शन हीरो के तौर पर खुद की बादशाहत कायम कर ली है। शायद यही कारण है कि अब हर स्टार सल्लू की ही स्टाइल को फॉलो करने लगा है।
हाल ही में जब अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौर' का ट्रेलर रिलीज किया गया तो उसमें अक्षय के हाव भाव देख बॉडीगार्ड और दबंग सलमान याद आ गए। जी हां इस फिल्म का प्रोमो देख कर ऐसा लगेगा की अक्षय सलमान को ही कॉपी कर रहे हैं। इससे आप यही कह सकते हैं कि राउडी राठौर दबंग, बॉडीगार्ड और वांटेड का मिला जुला रूप ही है। देखें राउडी राठौर का ट्रेलर
इतना ही नहीं दबंग की सोनाक्षी सिन्हा भी इस फिल्म में रज्जो रानी की ही तरह दिख रही हैं। जब अक्षय से इस फिल्म में सलमान की झलक दिखने के बारे में पूछा गया तो इसपर अक्की ने तुरंत कहा कि हम सभी तो बस अपना अपना काम करते हैं। हमारी यही कोशिश रहती है कि दर्शक हमारे काम को पसंद करें उन्हें जरा भी निराश ना होना पड़े।
रही बादशाहत की बात तो इसपर अक्षय ने कहा कि सलमान मेरे बहुत अच्छे दोस्त है। हम दोनों के काम करने का तरीका पूरी तरह से अलग है हम रेस के घोड़ें नहीं हैं। हम तो अक्षय को यही कहेंगे कि इसबार आपका मुकाबला सलमान से है क्योंकि आज उनकी फिल्मों के आगे बड़े बड़े स्टार्स की फिल्में भी दम तोड़ रही है और अक्षय तो काफी सालों के बाद एक्शन फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।
सोनाक्षी तो पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि बॉलीवुड के असली दबंग तो सलमान ही हैं। देखते हैं कि इस दबंग के सामने खिलाड़ी अक्षय का जादू चल पाता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications