50 करोड़ के हुए खिलाड़ी अक्षय
बॉलीवुड में खिलाड़ी अक्षय कुमार लाइफ इंश्योरेंस के मामले में सबसे महंगे सेलिब्रिटी बन चुके हैं। फिल्म राउडी राठौर में खतरनाक स्टंट करने से पहले अक्षय का 50 करोड़ का इंश्योरेंस करवाया गया है। इस मामले में खिलाड़ी ने सबको पिछे छोड़ दिया है।
यह आइडिया प्रभु देवा का था। वह चाहते थे कि फिल्म के खतरनाक स्टंट की शूटिंग शुरू होने से पहले ही अक्षय का इंश्योरेंस करवा लिया जाए। वैसे आज कल फिल्ममेकर्स ने भी यह ट्रेंड फॉलो करना शुरू कर दिया है। यशराज और करण जौहर भी अपनी फिल्मों और उनके स्टार्स का इंश्योरेंस करवाते हैं।
इससे पहले खबर आ चुकी है कि संजय दत्त, इमरान खान और श्रुति हासन को नामीबिया में खतरनाक स्टंट करने से पहले इंश्योर्ड किया गया। फिल्म राउडी राठौड़ में सोनाक्षी सिन्हा भी अक्षय के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म के ट्रेलर देखकर तो यही लगता है कि फिल्म में एक्शन सींस की भरमार होगी। वैसे भी अक्षय इस फिल्म से काफी समय के बाद एक्शन में वापसी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications