सूर्यवंशी: जैकलीन फर्नांडिस के साथ अक्षय कुमार ने किया रोमांटिक डांस, लेकिन हो गई ये गड़बड़- VIDEO वायरल
अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज में चंद दिन बाकि है। दिवाली के मौके पर सूर्यवंशी थिएटर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन में इस समय पूरी टीम बिजी है। इस बीच अक्षय कुमार का जैकलीन फर्नांडिस का रोमांटिक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों डांस करते दिख रहे हैं लेकिन इस डांस के बीच एक गड़बड़ हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूर्यवंशी के प्रमोशन के चलते अक्षय कुमार अपनी दोस्त जैकलीन फर्नांडिस के साथ पहुंचे। इस बीच स्टेज पर अक्षय कुमार ने जैकलीन फर्नांडिस ने सूर्यवंशी के सॉन्ग मेरे यारा पर बैलून डांस किया। लेकिन डांस करते हुए ये बैलून इस तरह से फूट गया कि हर किसी की हंसी कंट्रोल के बाहर हो गई।

ये वीडियो बहुत मजेदार है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने इस वीडियो को खुद शेयर किया था। अब सूर्यवंशी की टीम सलमान खान के बिग बॉस शो में पहुंचेगी। यहां कैटरीना कैफ और सलमान खान की खट्टी मिट्ठी बातें सुनने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











