अक्षय कुमार और कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन का रोमांस, देखिए #FirstPic
अक्षय कुमार इस समय एक्सपेरिमेंट करने से नहीं कतरा रहे हैं। इसी के साथ इस समय अक्षय कुमार ब्रांड बन चुके हैं। वो कुछ भी बेच सकते हैं। और अब वो एक म्यूज़िक वीडियो में नज़र आएंगे। बी प्राक के इस म्यूज़िक वीडियो का नाम है फिलहाल।
अक्षय कुमार ने आज ही फिलहाल का पहला पोस्टर शेयर किया है। इस गाने में अक्षय कुमार, कृति सैनन की बहन, नूपुर सैनन के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। ये अक्षय कुमार का पहला म्यूज़िक वीडियो है।

गौरतलब है कि बी प्राक एक पंजाबी सिंगर हैं जिन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी में तेरी मिट्टी गाना गाया है। इस गाने को लिखा है जानी ने। अक्षय ने बताया कि उन्हें गाने के लिरिक्स इतने सुंदर लगे कि हां कहते देर नहीं लगी।
ये अक्षय कुमार का म्यूज़िक वीडियो डेब्यू होगा। वैसे बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जो म्यूज़िक वीडियो में नज़र आ चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications