कैमियो नहीं.. आधे घंटे का दमदार किरदार.. अक्षय कुमार DHAMAKA
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म नाम शबाना में अक्षय कुमार का किरदार कैसा होगा। जानें यहां। फिल्म 31 मार्च को रिलीज हो रही है।
31 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'नाम शबाना' काफी दमदार जा रही है। यह बेबी की प्रीक्वल फिल्म है, यानि की 'बेबी' के पहले की कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी। फिल्म में लीड रोल तापसी पन्नू ने निभाया है। जबकि मनोज बाजपेयी, डैनी, अनुपम खेर जैसे कलाकार भी हैं।
[Oppss.. सुपरस्टार हैं तो क्या.. अक्षय कुमार नहीं करेंगे इनके साथ फिल्म!]
लेकिन जैसा कि चर्चा में है.. फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो भी है। जी हां, लेकिन यहां थोड़ी और जानकारी दे देते हैं कि फिल्म में अक्षय कुमार का सिर्फ कैमियो नहीं.. बल्कि आधे घंटे का फुल दमदार किरदार है।

सूत्रों की मानें तो उन्हें महज स्टार होने के नाते ही फिल्म में नहीं रखा गया है बल्कि उनका रोल बेहद दमदार है। इंटरवल से थोड़ा पहले वे फिल्म में जोरदार तरीके से एंट्री लेते हैं और इंटरवल के बाद फिल्म में छा जाएंगे।
अक्षय कुमार खुद इस फिल्म को लेकर उत्साहित है। यह उनकी फिल्म 'बेबी' का प्रीक्वल है इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करना मंजूर किया है। बहरहाल, यहां जानें 'नाम शबाना' से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications