अक्षय कुमार- रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' ने बाहुबली 2 और एवेंजर्स एंडगेम को किया पीछे, बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड
अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का क्रेज इस कदर है कि बुक माई शो पर प्रति सेकंड 17 टिकट बिक रही है। सूर्यवंशी ने इस मामले में बाहुबली 2 और एवेंजर्स एंडगेम को पीछे कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
24 घंटों से भी कम समय में सूर्यवंशी की 7 लाख से ज्यादा टिकट बेची गई है। वहीं, मार्वल की हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म इटर्नल्स ने की 5 लाख टिकट बिकी है। कोई शक नहीं कि रोहित शेट्टी की ये फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 25 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। वहीं, दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देंखे को फिल्म 30 करोड़ तक का आंकड़ा छू सकती है। यानि की दो दिनों में फिल्म 50 करोड़ पार। जाहिर तौर सूर्यवंशी 18 महीनों के बाद दर्शकों को थियेटर तक लाने में सफल रही है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए, जबकि अजय देवगन और रणवीर सिंह अपने सिंघम और सिंबा के किरदार के साथ एक्सटेनडेड कैमियो में थे।


Click it and Unblock the Notifications