शाहरुख-अक्षय नहीं रोहित-अक्षय की है ये जंग

इस साल अक्षय कुमार को उम्मीद है कि उनकी फिल्म रोहित शेट्टी की फिल्म को अच्छी टक्कर दे सकेगी क्योंकि ये फिल्म पहले ही हिट हो चुकी फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई का सीक्वल है। लेकिन रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान के होने से एक बार फिर से रोहित के ही जीतने के आसार नज़र आ रहे हैं। शाहरुख खान के फैन्स को काफी दिनों से चेन्नई एक्सप्रेस का इंतजार है और सभी को लग रहा है कि चेन्नई एक्सप्रेस तो हिट होनी ही है।
इससे पहले रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की फिल्में दो बार एक साथ रिलीज हो चुकी हैं। सबसे पहले 2009 में रोहित शेट्टी की फिल्म ऑल दि बेस्ट और अक्षय कुमार की ब्लू एक साथ रिलीज हुई थीं। उस वक्त ऑल द बेस्ट फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया जबकि ब्लू फिल्म इतनी मंहगी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गयी। उसके बाद 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म एक्शन रिप्ले और रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 3 रिलीज हुई उस वक्त भी रोहित की फिल्म गोलमाल ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया और 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गयीं लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म एक्शन रिप्ले पिट गयी। अब देखना है कि क्या इस बार भी रोहित शेट्टी की फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म से आगे निकल पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











