अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी - अप्रैल 2019 से शुरू होगा धमाका, ये रही सारी डीटेल्स
रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी का एलान सिंबा से ही कर दिया है और अब फिल्म से जुड़ी और भी डीटेल्स बाहर आ रही हैं। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म की शूटिंग अक्षय कुमार अप्रैल से शुरू करेंगे। ये अक्षय कुमार की सबसे तेज़ पूरी गई फिल्म होगी और एक ही शेड्यूल में पूरी की जाएगी। फिल्म की सारी तैयारी, शूटिंग शुरू होने से पहले पूरी हो जाएगी।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार फिलहाल आर बाल्कि की फिल्म मिशन मंगल और राज मेहता की फिल्म गुड न्यूज़ को पूरी करने में लगे हैं। दोनों ही फिल्में 2019 में रिलीज़ होनी है। इसके तुरंत बाद ही अक्षय कुमार सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस ऑफिसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखाई देंगे।

माना जा रहा है कि फिल्म मलयालम की सुपरहिट फिल्म एक्शन हीरो बीजू पर आधारित है। फिल्म कॉमेडी ड्रामा थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में निविन पौली एक पुलिस ऑफिसर बने थे जो एक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हैं। पूरी फिल्म हल्के फुल्के अंदाज़ में ही पेश करने की कोशिश की गई थी।
अक्षय कुमार काफी समय से कॉमेडी फिल्म करना चाह रहे थे और रोहित शेट्टी से बेहतर ऑप्शन क्या होता। काफी समय से चर्चा थी कि अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, प्रियदर्शन की किसी फिल्म के लिए साथ आएंगे। अब जाकर रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार साथ हो पाए हैं। जानिए अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा 2019 -


Click it and Unblock the Notifications