हे बेबी की एंजल हो गई है अच्छी जवान, डायरेक्टर की नजर पड़ते ही हो जाएगी चांदी-चांदी

Heyy Babyy Angel Then vs Now: 2007 में, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान-स्टारर 'हे बेबी' ने इमोशन और हंसी-मजाक वाली कॉमेडी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने के लिए जनता और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था। साजिद खान की यह फिल्म अमेरिकी फिल्म थ्री मेन एंड ए बेबी पर आधारित थी और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
तीन लीडिंग एक्टर्स के अलावा, इस फिल्म में अगर किसी ने सबका दिल जीता था तो वो थीं प्यारी सी जुआना सांघवी। जिन्होंने एंजेल के रूप में अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म के 17 साल बाद, जुआना की तस्वीरें इंटरनेट पर फिर से सामने आई हैं और इन फोटोज ने फैंस को भावुक कर दिया है।
जनवरी 2022 में, फरदीन खान ने 'हे बेबी' से एक बीटीएस फोटो शेयर की थी और एक्स पर एक दिलचस्प बात भी बताई थी। उन्होंने ट्वीट किया, "सीन के लिए एंजेल को कंफर्टेबल बनाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन यह काम नहीं कर रहा था। वो मुझे एक्सेप्ट नहीं कर रही थी। मुझे बताया गया कि बच्चों को स्मोकिंग करने वाले पसंद नहीं हैं और तब से मैंने स्मोकिंग छोड़ दी।
फिल्म की रिलीज के बाद, क्रिटिक्स और फिल्म दर्शक जुआना सांघवी की क्यूटनेस और तीनों के साथ उनके कनेक्शन पर फिदा हो गए थे। जुआना सांघवी की क्यूट सी स्माइल ने उस वक्त लोगों का दिल जीत लिया था लेकिन अब एक बार फिर उनकी फोटोज ने लोगों का दिल जीत लिया है। जुआना सांघवी अब 21 साल की हो चुकी हैं और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
जुआना फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, और वह एक प्राइवेट लाइफ जी रही हैं। यहां तक कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है। जन्मदिन की तस्वीरों पर नेटिज़न्स ने रिएक्शन दिया है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "उनकी वापसी बॉलीवुड और उनके फैंस पर अलग प्रभाव डालेगी।" एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, "उन्हें बॉलीवुड में वापस लाओ।"


Click it and Unblock the Notifications



