दुबई के जेट-स्काई जलयान पहुंचा हूक्म का इक्का 'बॉस'
लेकिन इस बार वह अकेले नहीं थे उनके साथ फिल्म की हिरोईन अदिति राव हैदरी और सिंगर हनी सिंह भी थे। फिल्म के प्रमोशन के लिए मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने फिल्म के लिए एक गाना 'पार्टी ऑल नाइट' गाया। दुबई में अक्षय के इसी फिल्म के गीत 'हर किसी को नहीं मिलता' को लांच करने की भी संभावना है। इस गाने में उनके संग सोनाक्षी सिन्हा हैं।
यह गाना वास्तविक रूप में 1986 की फिल्म 'जांबाज' का है। वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स, कैप ऑफ गुड फिल्मस और अश्विप वर्दे प्रोडेक्शंस की सह-प्रस्तुति फिल्म 'बॉस' 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होनी है। इसमें शिव पंडित, डैनी डेंजोंग्पा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी हैं। फिल्म का निर्देशन एंथनी डीसूजा ने किया है।
फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार हरियाणवी अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं। एक्शन और ग्लैमर का तड़का लिये इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं। देखते हैं कि लोगों उनकी इस उम्मीद को पूरा करते हैं कि नहीं। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती अक्षय कुमार के पिता का रोल निभा रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित मिथुन ने कहा, "मुझे इस फिल्म में काम करके बड़ा मजा आया। जैसा कि अक्षय ने कहा, हम दोनों में काफी बनती है।" इससे पहले अक्षय और मिथुन ने फिल्म 'खिलाड़ी 786' और ओह माई गॉड में साथ में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
