Akshay Kumar: यूपी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार, बाइक दौड़ाते हुए वीडियो वायरल

akshay-kumar-rides-a-motorcycle-greet-fans-amid-high-security-video-viral-from-sky-force-shooting

Akshay Kumar shooting for Sky Force: ओएमजी 2 की सफलता के बाद, अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। अभिनेता इस वक्त उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अपनी आगामी फिल्म 'स्काई फोर्स' की शूटिंग कर रहे हैं, जहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सीतापुर के 11वीं वाहिनी पीएसी मैदान में अक्षय कुमार के फिल्म की शूटिंग चल रही है। लिहाजा, ऐसे में अपने फेवरिट एक्टर की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ वहां उमड़ गई है। इस मौके पर भारी सिक्योरिटी का इंतजाम भी किया गया है।

बाइक चलाते हुए फैंस के पास पहुंचे अक्षय कुमार

खैर, अक्षय ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। शूट खत्म होने के बाद, वो अपने खास खिलाड़ी अंदाज में बाइक चलाते हुए फैंस के पास पहुंचे और हाथ हिलाकर सबको अभिवादन किया। सुपरस्टार के इस अंदाज से उनके फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा। हालांकि, अक्षय कुमार की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी बाइक के पीछे-पीछे दौड़ते हुए नजर आये। इसके बाद अक्षय कुमार कार से दोबारा शूटिंग सेट के लिए रवाना हो गए।

बता दें, अक्षय कुमार फिल्म में एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाने वाले हैं। ये फिल्म कथित तौर पर वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है।

बता दें, स्काई फोर्स समेत फिलहाल अक्षय कुमार के पास एक, दो नहीं, बल्कि पूरी छह फिल्में हैं, जो 2023-2024 में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में शामिल है- द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू, बड़े मियां छोटे मियां, सोरारई पोट्रू रीमेक, हेरा फेरी 3, हाउसफुल 5 और वेलकम टू द जंगल। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन फिल्मों से अक्षय एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा पाएंगे!

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar sky force
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X