..................... Akshay Kumar reveals why Mission Mangal title was changed - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने बताया क्यों बदला था मिशन मंगल का नाम, ये था फिल्म का नाम

By Staff

आर बाल्कि की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल, 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी, नित्या मेनन, शरमन जोशी एक साथ फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म का नाम पहले महिला मंडल रखा गया था।

तापसी ने भी हामी भरते हुए कहा कि जब उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी तो फिल्म का नाम यही था। अक्षय का कहना था कि हमें एहसास हुआ कि फिल्म में पुरूष किरदारों का भी अहम योगदान था जिसे नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए।

akshay-kumar-reveals-why-mission-mangal-title-was-changed

विद्या बालन ने भी हामी भरते हुए कहा कि ज़्यादातर लोगों को यही पता है कि भारत का ये मंगलयान मिशन महिलाओं की एक टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा था लेकिन सच ये है कि इस टीम में पुरूषों का भी योगदान था। हां ये सच है कि महिलाओं का योगदान ज़्यादा था। विद्या ने बताया फिल्म में हमने ये दिखाने की कोशिश की है कि इस मिशन में महिलाओं और पुरूषों का सांझा योगदान था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X