तो इसीलिए सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अब तक नहीं कीं हॉलीवुड फिल्में- किया खुलासा
फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि उन्होंने अब तक हॉलीवुड में कदम क्यों नहीं रखा? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा- मैं ये नहीं कहूंगा कि अब तक मुझे हॉलीवुड से कोई ऑफर नहीं आया। लेकिन हां, अभी तक कोई ऐसा ऑफर नहीं आया, जिसमें दमदार रोल हो या कुछ अलग करने को मिले। वैसे भी मैं बॉलीवुड फिल्में करके बेहद खुश हूं। लेकिन यदि कोई ऐसी प्रभावी स्क्रिप्ट आए, जिसमें मुझे अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिले तो मैं सोच सकता हूं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में हैं, जो साल में तीन से चार फिल्में दे जाते हैं। लिहाजा, इनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। फैंस को इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार होता है। इस साल केसरी के बाद और तीन फिल्मों के साथ अक्षय कुमार तैयार हैं।
यहां जानते हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications