सिर्फ 32 दिन में Akshay Kumar ने 'मुझसे शादी करोगी' फ़िल्म की शूटिंग कर ली थी पूरी, जमकर की थी मस्ती

Akshay Kumar On Mujhse Shaadi Krogi Film: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार को साथ में बेहद कम फिल्मों में देखा गया है। लेकिन जितनी भी बार उनकी फिल्में साथ में आई है तब दर्शकों द्वारा उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई है। साल 2004 में भी दोनों एक्टर की जोड़ी 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म में देखने को मिली थी जो बड़ी हिट साबित हुई थी।
इस फिल्म को लव ट्रायंगल के ऊपर आधारित बनाया गया था। फिल्म में इमोशन से लेकर एक्शन और हंसी मजाक भी देखने को मिला था। फिल्म में अक्षय कुमार और सलमान खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा, अमरीश पुरी, राजपाल यादव और कादर खान जैसे सितारे नजर आए थे। सभी एक्टर्स की परफॉर्मेंस लाजवाब साबित हुई।
लेकिन इस समय अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसका प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म से जुड़े हुए मजेदार किस्से सुनाए। फिल्म में सलमान और अक्षय ने एक गाने में अजीब सी कॉस्ट्यूम पहनी हुई थी।
अक्षय कुमार ने इस सीन की कोरियोग्राफी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि "इस सीन को हमने मॉरीशस में शूट किया था और फराह खान इसकी कोरियोग्राफर थी। जब हमें इस कॉस्ट्यूम को पहन कर आना था तो सलमान तो बहुत खुश था लेकिन मैं इतना नहीं था। हम दोनों में इस दौरान बहुत मस्ती भी चलती थी।"
एक्टर में इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इस सीन की कोरियोग्राफी लगभग हम दोनों ने ऐसे ही कर ली थी। मैं उसको पीछे से मार रहा था तो वह मुझे चेस्ट से मार रहा था। यही सब चल रहा था गाने में और हमने इसमें बहुत मजा भी किया। मैंने तकरीबन इस फिल्म की शूटिंग 32 दिन में पूरी कर दी थी।"
इस पर अक्षय कुमार ने बात करते हुए कहा कि "मैं सुबह जल्दी शूटिंग पर पहुंच जाता था। पहले अपना सोलो शूट कर लेता था और सलमान 11 बजे तक आते थे। तब हम अपना साथ में शूट करते थे और मैं दोपहर में निकल जाता था और बाद में सलमान खान अपनी सोलो शूटिंग करते थे। मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग सुबह 7 से लेकर रात के 10 बजे तक करते थे।"


Click it and Unblock the Notifications