''अवार्ड फंक्शन में डांस करो.. तो पैसे और अवार्ड तुम्हें देंगे....''- अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे अवार्ड्स की जरूरत नहीं हैं। मेरे लिए फैंस का प्यार ही काफी है। साथ ही एक्टर ने अवार्ड शोज को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किये हैं।
अक्षय कुमार अवार्ड शो को लेकर कई बार अपनी बात सामने रख चुके हैं। उन्हें अवार्ड शोज पर भरोसा नहीं है और उन्हें इसकी जरूरत भी नहीं लगती। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा- 'मुझे अवार्ड्स की जरूरत नहीं लगती.. मेरे लिए मेरे फैंस का प्यार और विश्वास ही काफी है..'
एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाले अक्षय कुमार को शायद ही आपने अवार्ड पाते देखा होगा। अक्षय फैंस इस पर कई बार अपना आक्रोश जता चुके हैं। खैर, अब सुपरस्टार ने अवार्ड शो के पीछे का काला सच सबके सामने लाने की कोशिश की है।

अक्षय कुमार ने कहा- कई बार ऐसा होता है कि अवार्ड फंक्शन वालों से आपको फोन आता है कि.. आप एक पर्फोमेंस कर लो.. तो आपको आधे पैसे और अवार्ड, दोनों दे दिया जाएगा।
तो मैंने उन्हें कहा, मैं आपको पूरे पैसे देता हूं आप अपने अवार्ड अपने पास ही रख लो। मेरे लिए मेरे फैंस ही काफी हैं। मैं अवार्ड पाने के लिए खुद को इतना नीचे नहीं गिरा सकता। अक्षय कुमार ने बताया कि कई बार ट्विंकल खन्ना उन्हें ताना देती हैं कि मेरे मम्मी पापा दोनों नेशनल अवार्ड सम्मानित हैं, लेकिन तुम्हें एक अवार्ड नहीं मिलता।


Click it and Unblock the Notifications