'ऊंचा लंबा कद' में अक्षय कुमार ने किया कैटरीना को याद, क्या स्क्रिप्टेड था गाने में डायलॉग? खुद किया खुलासा
Akshya Kumar On We Miss You Katrina Dialogue: अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस गाने में एक ऐसा पल भी था जिसे हर किसी का ध्यान खींच लिया। गाने के बीच में अक्षय कुमार ने अचानक कहा कि "वी मिस यू कैटरीना कैफ।" अब अक्षय कुमार ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि इसके पीछे की असली कहानी क्या है।

स्क्रिप्टेड नहीं था अक्षय कुमार का डायलॉग
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने यह साफ कर दिया कि गाने में कैटरीना कैफ का नाम लेना पहले से तय ही था। ये पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड था। एक्टर ने बताया कि "यह लाइन स्क्रिप्ट में कहीं पर भी नहीं लिखी थी। जब हम गन शूट कर रहे थे तो मेरे दिल से अचानक यह बात निकाली और मैंने बोल दिया। हम सच में कैटरीना कैफ को मिस कर रहे थे।"
वेलकम फिल्म की यादें हुई ताजा
साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म वेलकम में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। फिल्म में ऊंचा लंबा कद गाना भी काफी वायरल हुआ था और आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अब जब इस नई फिल्म में पुराना गाना एक बार फिर से रीक्रिएट किया गया है तो अक्षय कुमार को अपनी पुरानी को-स्टार कैटरीना कैफ की याद आ गई।
फैन्स भी हुए दीवाने
अक्षय कुमार का यह अंदाज अब फैंस को भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि वेलकम फिल्म कैटरीना कैफ के बिना अधूरी है। लेकिन भले ही करीना इस नई फिल्म का हिस्सा नहीं है मगर अक्षय कुमार के इस प्यार जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications