11 हिट फिल्मों से पहले मैंने 14 फ्लॅाप फिल्में दी हैं, फ्लॅाप फिल्मों के लिए मेहनत की- अक्षय कुमार
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि साल 2019 पूरी तरह से अक्षय कुमार के नाम रहा है। केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 के बाद साल के अंत में अक्षय कुमार की गुड न्यूज रिलीज हो रही है। हाल ही में वह आज तक के एक शो में पहुंचे।
जहां पर उन्होंने अपनी हिट और फ्लॅाप फिल्मों के साथ अपने करियर के शुरुआती दिनों पर भी बात की। अक्षय कुमार ने इस दौरान अपने हर सवाल का जवाब बेबाकी से दिया।

अक्षय ने कहा कि हिंदी सिनेमा में एक लंबा सफर तय करने के बाद वह मेहनत से अधिक लक पर भरोसा करते हैं। उनका मानना है कि मेहनत के साथ लक का होना बेहद जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications