अक्षय कुमार फैंस के लिए गुड न्यूज- कोविड 19 के शुरु होने से लेकर अब तक खत्म कर ली 5 फिल्में, किया रिवील
अक्षय कुमार के पास फिलहाल दर्जन भर से भी ज्यादा फिल्में हैं। जहां अगले हफ्ते उनकी फिल्म 'बेल बॉटम' थियेटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है, वहीं वह लगातार अपनी आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने रिवील किया कि कोविड 19 के शुरु होने से लेकर अब तक उन्होंने 5 फिल्मों की शूटिंग खत्म कर ली है।
एक्टर ने कहा कि, "अगर मेरे पास अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो मैं फिल्म को हां कर देता हूं। मैं अच्छी कहानियां मिस नहीं करना चाहता। मैं समझता हूं कि कोई भी निर्माता किसी एक्टर का इंतजार नहीं करना चाहता। खासकर ओटीटी के इस समय में अपनी स्टार पावर दिखाना बंद कर दें क्योंकि स्टार पावर नाम की कोई चीज नहीं होती है। सब कुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है।"

2020 में कोविड की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद अगस्त में जैसे ही लॉकडाउन खोली गई थी, अक्षय कुमार ने फिल्मों की शूटिंग शुरु कर दी थी। उन्होंने सबसे पहले बेल बॉटम खत्म किया, फिर बच्चन पांडे और अतंरगी रे। वहीं, पृथ्वीराज की कुछ शूटिंग हो चुकी है और रक्षाबंधन भी फ्लोर पर आ चुकी है।
यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications