..................... अक्षय कुमार ने बताया, आरव किसी को नहीं बताता कि वो मेरा बेटा है | Akshay Kumar revealed, Aarav doesn’t want to tell anyone he’s my son - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने बताया- 'आरव किसी को नहीं बताता कि वो मेरा बेटा है, उसे लाइमलाइट पसंद नहीं'

बियर ग्रिल्स के शो Into The Wild में अक्षय कुमार कई तरह के स्टंट करते नजर आए। शो में अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फैमिली, फिल्में कई विषयों पर अक्षय कुमार ने बात की। उसी दौरान अभिनेता ने अपने बेटे आरव को लेकर एक खास बात का खुलासा किया। डिस्कवरी प्लस पर ये शो पहले ही प्रसारित हो चुका है और टीवी पर ये 14 सितंबर को प्रसारित हुआ। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत भी इस शो में शामिल हो चुके हैं।

अक्षय कुमार ने कहा कि, "मेरा बेटा बहुत अलग है। आरव किसी को नहीं बताता कि वह मेरा बेटा है। वह लाइमलाइट से दूर रहना चाहता है। वह अपनी खुद की पहचान बनाना चाहता है। मैं उसकी चीजें समझता हूं इसीलिए उसे जैसा रहना है, मैं उसे वैसे रहना देता हूं।"

Aarav

साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिता के संस्कार अपने बेटे को देने की कोशिश की है। अक्षय ने कहा, "मेरे जीवन में सिर्फ़ मेरे पिता का मुझ पर प्रभाव रहा था। मैंने उनके सारे नियमों और उन बातों का पालन किया, जिन्होंने मुझे कुछ सिखाया। उम्मीद करता हूं मेरे बेटे को वो सब मिलेगा।"

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का जन्म 2002 में हुआ था। अक्षय की एक बेटी नितारा भी है, जो सात साल की है। आरव भी अक्षय की तरह मार्शल आर्ट्स सीख रहे हैं। अक्षय कुमार कई बार बोल चुके हैं की आरव फिल्मों में आएंगे या नहीं इसके बारे में वो कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि वो अपनी मर्जी नहीं थोपना चाहते और ना ही वो चाहते हैं उनके बच्चों को विरासत में ये सब मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X