लॉकडाउन के बाद शूटिंग पर लौटे सुपरस्टार अक्षय कुमार, फिल्म 'पृथ्वीराज' पर काम शुरु
मुंबई में लॉकडाउन खत्म हो चुका है और सरकार की ओर से फिल्मों की शूटिंग की अनुमति भी मिल चुकी है। जून मध्य से कई फिल्मों की शूटिंग वापस शुरु होने वाली है, जिसकी तैयारियां शुरु हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार अक्षय कुमार भी अपनी आगामी फिल्म के सेट पर वापस पहुंच चुके हैं और 'पृथ्वीराज' के वीएफएक्स हिस्से की तैयारी कर रहे हैं।
डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब अक्षय कुछ वीएफएक्स हिस्से की शूटिंग पूरी करने यश राज स्टूडियो में हैं।

हाल ही में इस फिल्म को लगातार विवादों का सामना करना पड़ा था। करणी सेना ने फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और अक्षय कुमार को नोटिस भेजा है कि फिल्म का नाम बदलें वर्ना इसे भी 'पद्यावत' जैसा विरोध झेलना होगा। करणी सेना का कहना है कि फिल्म का नाम केवल पृथ्वीराज रखना अपमानजनक है।


Click it and Unblock the Notifications