अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम से सामने आईं नई तस्वीरें, बर्थडे से पहले फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की फिल्म बैल बॉटम की शानदार तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये वही फिल्म हैं जिसके चलते बॉलीवुड के खिलाड़ी इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें 9 सितंबर को अक्षय कुमार बर्थडे भी हैं। फिल्म की शूटिंग के लते स्कॉटलैंड में हैं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक, अक्षय की शूटिंग फिल्म ग्लासगो शहर में चल रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोसिट वाणी कपूर नजर आने वाली हैं। वैसे फिल्म में हुमा कुरैशी, लारा दत्ता भी मुख्य हिस्सा हैं।
पहला मौका है जब वाणी कपूर अक्षय कुमार के अपोसिट नजर आएंगी। वाणी और अक्षय की इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि 2 अप्रैल 2021 को रिलीज हो सकती है। वैसे बैल बॉटम की शूटिंग में कोरोना के चलते देरी हो गई वरना अब तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाती।
बैल बॉटम फिल्म को निर्देशक रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। रंजीत इससे पहले लखनऊ सेंट्रल फिल्म को निर्देशित कर चुके हैं। इस फिल्म को फैंस ने काफी सराहा था।
बात करें सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अक्षय कुमार की तस्वीरों की वह ब्लू ब्लेजर राउंडनेक स्वेटशर्ट और ब्राउन ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। ये लुक 90s से मिलता जुलता सा दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications