कंगना रनौत के बयान पर अक्षय कुमार का करारा जवाब- मैं जो कर सकता हूं, कर रहा हूं..

Recommended Video

Akshay Kumar reacts on Kangana Ranaut after she slammed Ranbir Kapoor| FilmiBeat

कंगना रनौत ने बॉलीवुड सितारों पर ताना मारते हुए कहा था कि स्टार्स राजनीति पर बोलने से बचते क्यों हैं? यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है। हाल ही में जब फिल्म केसरी के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से मुलाकात की, तो उन्होंने कंगना के सवाल पर करारा जवाब देते हुए कहा कि मैं सिर्फ यह जानता हूं कि मैं जो कर रहा हूं, वह सही कर रहा हूं। मैं जो कर सकता हूं वह कर रहा हूं।

अक्षय कुमार राजनीति या अन्य मुद्दों पर अक्सर खुलकर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में उनसे सवाल किया गया कि- कंगना का कहना है कि बॉलीवुड सितारे समाज या राजनीति से जुड़े मुद्दों पर स्टैंड नहीं लेते, इस पर आप क्या कहेंगे?

Akshay Kumar

तो अक्षय कुमार ने कहा- कौन क्या कर रहा है, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। आप मुझे मेरे काम के बारे में सवाल पूछिए। मैं सिर्फ काम करता हूं। यह स्टैंड लेने का क्या मतलब है मुझको नहीं पता।

वहीं, पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन के मुद्दे पर भी अक्षय कुछ कहने से बचते नजर आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस बारे में हम बाद में बात करेंगे। लेकिन भारतीय सेना द्वारा किये सर्जिकल स्ट्राइक को अक्षय कुमार ने सराहा है और साथ ही कहा कि सेना से इस बारे में सबूत मांगना या सवाल करना मुझे गलत लगता है।

गौरतलब है कि मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी में कंगना ने कहा था- कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर को किसी इंटरव्यू पर कहते सुना कि मेरे घर में तो बिजली-पानी आता है मैं क्यूं पॉलिटिक्स पर बोलूं? मेरा कहना है कि- आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं कि हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं, हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।

कंगना ने रणबीर कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के उन सभी सदस्यों पर कटाक्ष किया जो राजनीतिक मामलों पर बोलने से बचते हैं। कंगना ने कहा, हम राजनीति पर बोलने से बचते क्यों हैं? यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है। हमने क्या किया है? हमने कुछ नहीं किया है.. तो फिर बोलने से बचना क्यों..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X