शाहरूख खान के साथ CLASH.. उसपर अक्षय कुमार का रूखा सा जवाब....!
अक्षय कुमार और शाहरूख खान की फिल्म इस साल अगस्त में क्लैश हो रही है। इस पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है।
इस साल 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में आ रही हैं। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा और शाहरूख खान स्टारर इम्तियाज अली की फिल्म। कोई शक नहीं कि दो सुपरस्टार्स जब बॉक्स ऑफिस पर आपस में भिड़ेंगे तो धमाका तो होना ही है।
एक 50 करोड़ कमा कर सुपरहिट.. एक 300 करोड़ में भी FLOP
हाल ही में जब अक्षय कुमार से इस क्लैश पर सवाल किया गया तो उन्होंने वही पुराना रटा रटाया जवाब दिया। अक्षय कुमार ने कहा कि- 11 अगस्त एक बड़ी डेट है.. उस हफ्ते लंबा वीकेंड है लिहाजा दो फिल्में आराम से रिलीज हो सकती है। दोनों फिल्मों के पास बराबर का मौका है।

अक्षय कुमार ने कहा, कई बार फिल्में क्लैश होने के बावजूद अच्छा बिजनेस करती हैं। घायल और दिल को देंखे या गदर और लगान को। हमारी फिल्में भी हिट हो सकती हैं। अब मैं फिल्म क्लैश को लेकर कोई युद्ध नहीं करने वाला। कम से कम मैं और शाहरूख तो बिल्कुल ही नहीं।
चेन्नई एक्प्रेस और वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई इसीलिए क्लैश नहीं हुई थी क्योंकि दोनों फिल्म के निर्माताओं ने आपस में बात कर ली थी। अब सुपरस्टार्स में यह देखा जाता है कि वह अपनी फिल्में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली, क्रिसमस.. ऐसे मौकों पर ही रिलीज करते हैं। लेकिन बता दूं.. इन तारीखों पर ना मेरा हक है, ना किसी और सुपरस्टार का।
बहरहाल, यहां जानते हैं क्यों नहीं होना चाहिए शाहरूख VS अक्षय-


Click it and Unblock the Notifications