#Sad: इस खबर से अक्षय फैन्स का दिल टूट जाएगा!

अक्षय कुमार प्रियदर्शन के साथ अगली फिल्म करने वाले हैं, जिसे रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे। इस खबर के बाद फैन्स काफी खुश थे लेकिन अब सबको लगेगा झटका।

अक्षय कुमार के फैन्स सबसे ज़्यादा खुश होते हैं उनकी कॉमेडी फिल्मों पर। और जैसे ही ऐसा कोई अनाउंसमेंट होता है, फैन्स को मज़ा आ जाता है। थोड़े दिन पहले भी ऐसा ही एक अनाउंसमेंट हुआ।

खबर थी कि अक्षय कुमार प्रियदर्शन की अगली फिल्म में नज़र आएंगे। उनके साथ फिल्म में परेश रावल और कैटरीना कैफ होंगे और फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे रोहित शेट्टी।

Akshay Kumar priyadarshan film

लेकिन अब इन अफवाहों को अक्षय कुमार से जुड़े एक सूत्र ने साफ कर दिया है। दरअसल, अक्षय कुमार के पास इस समय काफी प्रोजेक्ट हैं और वो उनमें से बेस्ट चुन रहे हैं।
[#Khiladi: भूल जाइए 100, 200 करोड़...अक्षय कुमार ने खोला 3000 करोड़ क्लब]

अगले साल के अंत तक अक्षय की डेट्स फुल हैं। इसका मतलब है कि या तो प्रियदर्शन को इंतज़ार करना होगा या फिर अक्षय को ये फिल्म छोड़नी होगी।

वैसे अक्षय कुमार के कई प्रोजेक्ट हैं जो उनकी हरी झंडी का इंतज़ार कर रहे हैं -कुल मिलाकर अक्षय कुमार के कई प्रोजेक्ट्स लटक चुके हैं -
प्रियदर्शन की फिल्म
खबर थी कि प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार पंजाबी लड़के बनने वाले हैं। वहीं उनके अपोज़िट कैटरीना कैफ फाइनल हैं लेकिन फिलहाल उनकी ये फिल्म बनती नहीं दिख रही है।

उन प्रोजेक्ट्स पर भी तलवार लटक हो रही है जिनके बारे में सबका मानना था कि वो जल्द ही शुरू हो जाएंगे। इसमें सबसे ऊपर थी हाउसफुल 4 क्योंकि साजिद खान के लौटने के बाद फिल्म पर तेज़ी से काम चल रहा था। लेकन फिलहाल अक्षय कुमार Booked हैं और उनके पास डेट नहीं है।

अक्षय कुमार उमंग कुमार के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर कर रहे थे जहां वो पांच किरदार निभाते दिखने वाले थे। फिल्म का नाम था फाइव। तय हो चुका था कि फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज़ होगी। अब अक्षय कुमार ने खुद ही साफ कर दिया है कि वो फाइव नहीं करेंगे और इसका कारण है डेट का अभाव।

इक्का रीमेक
माना जा रहा है कि कत्थी रीमेक के लिए हर कोई तैयार है सिवाय अक्षय कुमार के। वो ए आर मुरूगादोस को डेट नहीं दे रहे हैं। हालांकि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसका कारण कोई नहीं जानता।

नाम शबाना
बेबी के इसी सीक्वल का अक्षय से केवल इतना ही लेना है कि अक्षय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। पूरी कहानी तापसी पन्नू पर है और अभी तक ये भी तय नहीं है कि अक्षय इसमें कैमियो करेंगे भी या नहीं।

नमस्ते इंग्लैंड
फिल्म को लेकर सब कुछ फाइनल माना जा रहा था। फिल्म की स्टोरीलाइन भी तय थी कि इस बार कैटरीना कैफ की जगह अक्षय होंगे यानि कि वो बहकेंगे और उनकी बीवी उन्हें दूसरी औरत से जीत कर लाएगी। फिलहाल फिल्म पर कोई काम नहीं चल रहा।



श्रीराम राघवन

ये भी एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर थी जहां अक्षय कुमार के साथ आलिया भट्ट दिखाई देने वाली थीं। फिल्म की कहानी एक 18 साल की लड़की की है जो एक 40 साल के हत्यारे के प्रेम में पड़ जाती है।

हेरा फेरी 3
फिल्म पूरी तरह से सीक्वल होने वाली थी और कहा गया कि वहीं से शुरू होगी जहां पर फिर हेरा फेरी खत्म हुई थी। यानि कि राजू पिस्तौल लेकर भागता है और अब बाबू भईया और श्याम उसे ढूंढेंगे। लेकिन फिर फिल्म भी खो गई।

थेरी
गौरतलब है कि अक्षय कुमार काफी समय से थेरी रीमेक करना चाह रहे हैं और उनकी टीम इस फिल्म के रीमेक राइट्स भी हासिल करने में जुटी है। फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय की है। लेकिन फिलहाल फिल्म पर कोई अपडेट नहीं है।

ओह माय गॉड 2
ओह माय गॉड एक ज़बर्दस्त फिल्म थी और काफी समय से अक्षय कुमार परेश रावल की धमाकेदार जोड़ी इस फिल्म के सीक्वल से वापसी करने की तैयारी में है।

हॉलीडे 2
जल्दी ही ए आर मुरूगदोस इस हॉलीडे सीक्वल पर काम शुरू करने वाले हैं। और कहानी का प्लॉट वहीं रहेगा, एक सोल्जर जो छुट्टी पर घर आएग लेकिन छुट्टी पर रह नहीं पाएगा।

आवारा पागल दीवाना 2
इस फिल्म के सीक्वल के लिए अक्षय कुमार ने अच्छी खासी फीस ली है लेकिन अब सीक्वल ट्रैक पर आ चुका है।

वेलकम 3
अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ के साथ धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X