अक्षय कुमार ने 6 साल बाद मानी करियर की बहुत बड़ी गलती, एक फिल्म जो सब पलट देती
अक्षय कुमार उन चंद अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने अपने हिस्से आए काम की कद्र की है और जो मिला उसे कुबूल किया। लेकिन अक्षय कुमार उन चंद लोगों में से भी हैं जिन्होंने अपने हाथ से कुछ बेहतरीन रोल गंवाए हैं। इनमें से एक फिल्म थी भाग मिल्खा भाग। ये फिल्म फरहान अख्तर की जगह, पहले अक्षय को ऑफर हुई थी।
अपनी इस गलती के बारे में अक्षय ने 6 साल बाद, HT स्टाईल अवार्ड्स पर बात की। अक्षय ने बताया कि उनके करियर की एक बड़ी गलती थी भाग मिल्खा भाग ना करना। हालांकि ये अक्षय के करियर की इकलौती गलती नहीं है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट की हैं जो उनके करियर की दिशा पलट देतीं।
भाग मिल्खा भाग के बारे में बात करते हुए अक्षय ने ये भी कहा कि मैंने भाग मिल्खा भाग की जगह, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा साइन की थी। ये करना मेरे करियर की बड़ी गलती थी और मुझे लगता है कि मुझे भाग मिल्खा भाग रिजेक्ट नहीं करनी चाहिए थी।
आजकल, अक्षय कुमार, सारागढ़ी के युद्ध पर बनी फिल्म केसरी के साथ फैन्स का दिल जीत रहे हैं। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











