लखनऊ के किसी अवार्ड फंक्शन में शामिल नहीं होने वाले हैं अक्षय कुमार, कहा- बिल्कुल झूठी है अफवाह

बीते दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल किया गया था कि अक्षय कुमार लखनऊ में एक अवार्ड फंक्शन में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले हैं। बहरहाल, सुपरस्टार ने खुद इस खबर का खंडन करते हुए ट्विटर पर जानकारी दी है कि ये बिल्कुल झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।

ट्विटर पर एक यूजर ने पोस्ट किया था- "गुरुजी श्री अक्षय कुमार 23 जनवरी को बिजनेस आइकन अवार्ड 2022 में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ आ रहे हैं।" इस पोस्ट को री-ट्विट करते हुए अक्षय कुमार ने सच्चाई बताई और लिखा- "जितना जल्द से जल्द हो सकेगा कि मैं जरूर लखनऊ आना पसंद करुंगा। लेकिन ये न्यूज बिल्कुल गलत है।"

akshay-kumar-refutes-rumours-of-attending-lucknow-award-event

बता दें, अक्षय कुमार फिलहाल बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों ही एक्टर ने इमरान हाशमी के साथ अपनी नई फिल्म 'सेल्फी' की घोषणा की है। करण जौहर के प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म का एक टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

2022 में आने वाली फिल्में

2022 में आने वाली फिल्में

बता दें, साल 2022 में अक्षय कुमार पांच फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं- पृथ्वीराज, राम सेतु, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और सेल्फी। फिलहाल कोविड की वजह से फिल्में पोस्टपोन हो रही हैं.. ऐसे में रिलीज डेट्स में बदलाव देखा जा सकता है।

दर्जन भर से ज्यादा फिल्में

दर्जन भर से ज्यादा फिल्में

बहरहाल, सिर्फ 2022 ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार साल 2023 तक अपनी फिल्मों की रिलीज के साथ तैयार हैं। 2022 में पांच फिल्मों के अलावा अभिनेता ओह माई गॉड 2, मिशन सिंड्रेला, गोरखा, छोटे मियां बड़े मियां.. जैसी फिल्मों से भी जुड़े हुए हैं।

ओटीटी डेब्यू

ओटीटी डेब्यू

साल 2019 में अक्षय कुमार की डेब्यू वेब सीरीज 'दि एंड' का जोर शोर से ऐलान किया गया था। लंबे समय से जहां इसकी कोई चर्चा नहीं हो रही है, वहीं हाल ही में सीरीज के निर्माताओं ने बताया कि जल्द ही यह फ्लोर पर आ जाएगी। यह एक्शन- थ्रिलर सीरीज अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा।

2000 करोड़ की कमाई

2000 करोड़ की कमाई

वैराइटी के साथ एक इंटरव्यू में, अक्षय को 2022 में उनकी फिल्मों की कमाई लगभग ₹2000 करोड़ आंकी गई व्यापार अनुमानों के बारे में बताया गया था.. जिस पर अभिनेता ने रिएक्ट करते हुए कहा, "वाह, आपने गणित को मुझसे ज्यादा तेजी से हल किया है! मुझे इस तरह के प्रोजेक्शन पर बहुत गर्व है और मुझे लगता है कि यह इस आंकड़े का प्रमाण है कि शैली, कहानियां और चरित्र हमेशा किंग होते हैं.."

उन्होंने आगे कहा, "जबकि मैं 2022 के लिए उत्साहित हूं, मुझे लगता है कि अगर इन पिछले दो वर्षों ने हमें कुछ भी सिखाया है तो यह कुछ भी बैंकेबल नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X