Akshay Kumar: बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद अक्षय कुमार ने घटाई अपनी फीस, OMG 2 के लिए ली इतनी रकम

Akshay Kumar fees for OMG 2: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आने वाले हैं, जिसकी काफी चर्चा भी रही है। बहरहाल, इस फिल्म को लेक जितने अक्षय के फैंस उत्साहित हैं, ये फिल्म कहीं ना कहीं खुद सुपरस्टार के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
अक्षय कुमार की पिछली कुछ रिलीज हुई फिल्मों को देंखे तो सिर्फ असफलता उनके हाथों लगी है। 2022 से 2024 तक, उनकी लगातार 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। कुछ फिल्मों का तो इतना बुरा हाल रहा, कि वो बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप में शामिल हो गईं।
बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद फीस की आधी
बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, राम सेतु और सेल्फी के बाद.. अब अक्षय कुमार की OMG 2 दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों की वजह से अक्षय ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस काफी कम कर दी।
बता दें, अक्षय कुमार बीते सालों में बॉलीवुड के सबसे मंहगे अभिनेता थे, जो अपनी एक एक फिल्म के लिए 100-120 करोड़ चार्ज करते थे। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद, अभिनेता ने कथित तौर पर ओएमजी 2 के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
ओएमजी 2 में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य किरदारों में हैं। बताया गया है कि पंकज त्रिपाठी ने 5 करोड़ रुपये और यामी ने 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच चार्ज किया है।
खास बात है कि OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 के साथ क्लैश कर रही है। दोनों फिल्मों का मार्केट में जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में कौन बाजी मारती है, देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications
