इनकम टैक्स विभाग ने अक्षय कुमार को दिया 'सम्मान पात्र', जानें कितनी करोड़ है एक्टर की फीस

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनके पास फिलहाल कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उनका अगले एक सालों तक पूरा शेड्यूल उनका बना हुआ है। एक साल में वो 6 से 7 फिल्में कर लेते हैं। अक्षय कुमार एक फिल्म को करने के लिए करोड़ों फीस लेते है और इस साल भी वो सबसे अधिक इनकम टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं।

लेकिन, इनकम टैक्स विभाग ने अक्षय कुमार को इसके लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। लगातार पांचवी बार अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक टैक्स भरा है। इनकम टैक्स विभाग ने सम्मान पत्र देकर ये जानकारी दी है।

akshay-kumar-receives-samman-patra-from-income-tax-department-for-highest-tax-payer

2018 से लगातार भर रहे सबसे अधिक टैक्स
फिलहाल अक्षय कुमार यूके में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी टीम ने उनकी तरफ से ये सम्मान पत्र प्राप्त किया है। 2018 से लगातार अक्षय कुमार यह सम्मान हासिल कर रहे हैं. अक्षय कुमार के फैंस उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।

अक्षय कुमार की फीस
आपको जानकर हैरानी होगी की अक्षय कुमार एक विज्ञापन के लिए 8 से 10 करोड़ तक मेहनताना लेते हैं। अपनी पिछली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के लिए उन्होंने 60 करोड़ से अधिक फीस ली थी। उन्हें फिलहाल सबसे अधिक बैंकेबल स्टार माना जाता है।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिलहाल जसवंत सिंह गिल की बायोपिक की शूटिंग की वजह से यूके में हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में वो भारत लौट सकते हैं। इसके बाद वो 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली अपनी अगली फिल्म 'रक्षाबंधन' के प्रमोशन में जुट जाएंगे। अक्षय कुमार 'सिंड्रेला', 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'ओह माय गॉड 2', 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X