..................... Akshay Kumar reacts to reports of him being country's highest taxpayer | देश के हाईएस्ट टैक्सपेयर बनने की खबरों पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन, जताई खुशी - Hindi Filmibeat

देश के हाईएस्ट टैक्सपेयर बनने की खबरों पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन, जताई खुशी

सुपरस्टार अक्षय कुमार को हाल ही में आयकर विभाग द्वारा देश के 'उच्चतम करदाता' के रूप में सम्मानित किया गया था। आज के वक्त में सबसे ज्यादा फिल्में अक्षय कुमार के पास ही हैं। साथ ही विज्ञापनों वो से भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। लिहाजा, इसमें कोई हैरत वाली बात नहीं है कि अक्षय लगातार पांच साल से हाईएस्ट टैक्सपेयर का खिताब हासिल करते आ रहे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इसके बारे में पूछे जाने पर, अक्षय ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि आयकर विभाग सभी चीजों को ध्यान में रखता है और लोगों को श्रेय देता है। साथ ही, यह सोचकर भी सुकून मिलता है कि जो भी आप इस देश में रहकर कमा रहे हो, आप उसे देश को वापस दे रहे हो। यह सबसे अच्छी भावनाओं में से एक है।"

akshay-kumar-reacts-to-reports-of-him-being-country-s-highest-taxpayer

कथित तौर पर, 2015 और 2019 में, अक्षय कुमार फोर्ब्स के अनुसार दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले एंटरटेनर की सूची में 48.5 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 386 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ 52 वें स्थान पर थे।

फिल्मों के अलावा, उनकी आय का एक बड़ा स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आता है। आयकर विभाग द्वारा सम्मानित किये जाने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की खूब तारीफ भी की और उन्हें "जिम्मेदार नागरिक" बताया।

बहरहाल, 11 अगस्त को अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'रक्षाबंधन' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सुपरस्टार रामसेतु, सेल्फी, ओह माय गॉड 2, बड़े मियां छोटे मियां, मिशन सिंड्रेला, गोरखा, कैप्सूल गिल, सोररई पोट्रू रीमेक जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जो 2022 और 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X