'लक्ष्मी' के रिकॉर्ड ओपनिंग पर बोले अक्षय कुमार- क्रिटिक्स को मेरी फिल्म पसंद नहीं आयी

दिवाली के पहले सप्ताह में अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी रिलीज हुई। फैंस और क्रिटिक्स ने अक्षय कुमार की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म को मिक्स रिएक्शन दिया। रिलीज के साथ ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। ऐसे में अक्षय कुमार ने बताया है कि फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया पर उनकी क्या राय रही है।

अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित रहे हैं। साथ ही रिलीज के बाद वह फिल्म की सफलता पर भी बेबाक तरीके से अपनी राय दे रहे हैं। मिड डे से बातचीत में अक्षय कुमार ने लक्ष्मी की सफलता और अपने किरदार को लेकर अपनी बात रखी है।

अक्षय कुमार ने अपने लक्ष्मी के किरदार पर कहा कि ये उनके लिए अभी तक की सबसे ज्यादा मेंटली इंटेंस किरदार था। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली रेटिंग पर अक्षय कुमार ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है जिस तरह का मिक्स्ड रिएक्शन फिल्म को मिला है। मुझे मालूम है कि कई क्रिटिक्स को मेरी फिल्म पसंद नहीं आई।

Akshay Kumar

मेरा फोकस मेरे दर्शकों पर है। मुझे ये बताया गया है कि ये मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है। अपनी बात को आगे रखते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर के लीड रोल में होना LGBTQ समाज के लिए अने अधिकारों को मजबूत करना है।

चाहे वो पैडमैन हो या फिर टॅायलेट एक प्रेम कथा या फिर मिशन मंगल। इसके पीछे यही भावना होती है कि लोगों को एंटरटेन करने के साथ एक मैसेज भी देना है और बॉक्स ऑफिस सफलता देना। मैं बदलाव लाना चाहता हूं। गौरतलब है कि लक्ष्मी का नाम पहले लक्ष्मी बम रखा गया था। लेकिन कंट्रोवर्सी होने के बाद फिल्म का नाम रिलीज के कुछ दिन पहले लक्ष्मी रखा गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार के साथ शरद केलकर ने भी ट्रांसजेडर की भूमिका निभाई। उनका किरदार सबसे अधिक पसंद किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X