..................... Akshay Kumar reacts on box office pressure and Bollywood vs Tollywood trend | साउथ की फिल्मों से हो रही तुलना और बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन - Hindi Filmibeat

साउथ की फिल्मों से बॉलीवुड की हो रही तुलना और बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन

सूर्यवंशी की बेजोड़ सफलता के बाद अब अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' के साथ थियेटर्स में आने को तैयार हैं। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सैनन, जैकलीन फर्नाडीज़ और अरशद वारसी मुख्य किरदारों में हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज काफी बढ़ चुका है।

हाल ही में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातें कीं, जहां उन्होंने बॉक्स ऑफिस प्रेशर होने पर रिएक्शन दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह कभी बॉक्स ऑफिस पर काम करने का दबाव महसूस करते हैं, सूर्यवंशी अभिनेता ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं कोई दबाव नहीं लेना चाहता। मैं बिना तनाव के जीवन जीना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म काम करेगी क्योंकि यह उद्योग के लिए अच्छा है। मैं चाहता हूं कि हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले।"

akshay-kumar-reacts-on-box-office-pressure-and-bollywood-vs-tollywood

बता दें, अक्षय कुमार स्टारर पिछली फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर 195 करोड़ का बिजनेस किया था और यह उनकी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हुई। एक्टर कहते हैं, "पिछले ढाई साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी बहुत बुरे रहे हैं, इतना नुकसान हुआ है। इसीलिए मैं ज्यादा विश्लेषण नहीं करता और उम्मीद करता हूं कि सभी फिल्में काम करे।"

हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले

हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले

सुपरस्टार ने आगे कहा, "गंगूबाई काठियावाड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है... आज, हम सभी तरह की फिल्में बना रहे हैं, चाहे वह विषय प्रधान हो, या massy कमर्शियल फिल्म हो और हमें प्रार्थना करनी चाहिए कि सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काम करें। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो बैठकर सोचेंगे कि क्या काम कर रहा है और क्या नहीं। हर फिल्म का काम करना जरूरी है।"

6 फिल्में रिलीज को तैयार

6 फिल्में रिलीज को तैयार

आने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हुएअक्षय कुमार ने कहा कि, "18 मार्च को बच्चन पांडे रिलीज हो रही है.. और फिर, मेरे पास पांच और फिल्में हैं जो रिलीज होने के लिए तैयार हैं।"

बॉलीवुड vs टॉलीवुड

बॉलीवुड vs टॉलीवुड

वहीं,जब बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में टॉलीवुड फिल्मों के अच्छे प्रदर्शन के बारे में सवाल किया गया, तो अक्षय कुमार ने कहा, "ऐसा नहीं है। अभी जो गंगूबाई रिलीज हुई वो भी अच्छा कमा रही है।यहां कंटेंट भी चलता है, कमर्शियल फिल्में भी चलती है। वहीं कमर्शियल फिल्मों में कुछ संदेश डाल दो तो सोने पर सुहागा वाली बात होती है।"

पैसों के लिए अब फिल्में नहीं करता

पैसों के लिए अब फिल्में नहीं करता

बैक टू बैक फिल्में करने को लेकर पूछे जाने पर अभिनेता कहा कि वह सिनेमा के प्रति अपने जुनून के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं न कि पैसे के लिए। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्हें पता चलेगा कि उन्हें अपने काम में कोई दिलचस्पी नहीं है, उस दिन वह काम करना बंद कर देंगे।

काम करने का जुनून है

काम करने का जुनून है

अभिनेता ने कहा,"मैं सुबह काम पर जाना और रविवार को ब्रेक लेता हूं। यदि हम रोज़ काम करना जारी रखते हैं, तो आसानी से साल में कई फिल्में कर सकते हैं। हर कोई महामारी में काम कर रहा था, पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स मीडिया फोटोग्राफर और अन्य लोग। सभी को पैसा कमाना है।"

उन्होंने आगे कहा, "आज मेरे पास जीवन में सब कुछ है, मैं एक अच्छी जिंदगी जीता हूं। मैं आसानी से घर पर बैठ सकता हूं लेकिन उन लोगों का क्या जो काम करना चाहते हैं और पैसा कमाना चाहते हैं? मैं आज पैसे के लिए नहीं बल्कि जुनून के लिए काम कर रहा हूं। जिस दिन मुझे दिलचस्पी नहीं होगी, उस दिन मैं काम करना बंद कर दूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X