Eid 2020 सलमान की राधे से लक्ष्मी बम की टक्कर पर बोले अक्षय कुमार कहा- पहले मैं आया हूं
ईद 2020 पर सलमान खान की राधे के साथ अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम भी रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों को साल 2020 का सबसे बड़ा क्लैश बताया जा रहा है। हालांकि अक्षय कुमार कई बार फिल्मों के क्लैश पर ये कह चुके हैं कि साल में कई फिल्मों को रिलीज होना होता है।
ऐसे में अब उनके लिए क्लैश होकर रिलीज करना कोई बड़ी बात नहीं है। उनके अनुसार हर किसी को उसकी फिल्म रिलीज करने का अधिकार है। लेकिन इस बार मामला सलमान खान से जुड़ा है। ईद हमेशा सलमान खान के नाम रही है।

सलमान की ईद रिलीज फिल्में कमाई के मामले में कई करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती हैं। ऐसे में ये सवाल उठना जरूरी है कि क्या इस बार अक्षय अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म लक्ष्मी बम का क्लैश राधे से करवाने के लिए तैयार हैं। इस पर मीडिया से बातचीत में अक्षय ने अपना रिएक्शन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications