अक्षय कुमार की फिल्म 'गोरखा' के पोस्टर में रिटायर्ड आर्मी अफसर ने पकड़ी बड़ी गलती, एक्टर ने दिया रिएक्शन

पिछले दिनों अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म 'गोरखा' की घोषणा की थी। अतरंगी रे और रक्षाबंधन के बाद आनंद एल राय के साथ यह अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म होगी। फिल्म के दो पोस्टर भी रिलीज किए थे। एक ओर जहां फैंस इस फिल्म की घोषणा को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, एक रिटायर्ड आर्मी अफसर ने अक्षय कुमार को टैग करके पोस्टर में एक बड़ी गलती बताई।

यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट (५वीं गोरखा राइफल्स) के एक महान अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो का किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार गोरखा जवान के तौर पर दिख रहे हैं।

Gorkha

रिटायर्ड आर्मी अफसर ने ट्विटर के जरिए पोस्टर में की गई गलती को सामने लाया और गलत खुकरी (हथियार) इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "डियर अक्षय कुमार जी, एक एक्स गोरखा ऑफिसर होने के नाते ये फिल्म बनाने के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हालांकि, डिटेल महत्व रखती हैं। प्लीज सही खुकरी इस्तेमाल करिए जिसकी दूसरी तरफ धार होती है। ये तलवार नहीं हैं। खुकरी अंदर की तरफ झुकी होती है। उदाहरण के लिए तस्वीर डाल रहा हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X