अक्षय कुमार ने नहीं दिया वोट- जर्नलिस्ट के सवाल पर अक्षय ने ऐसा दिया रिएक्शन- VIDEO
Recommended Video
सोमवार को मुंबई में हुए चौथे चरण के मतदान में जहां बॉलीवुड के सितारे वोटिंग देते नजर आए, वहीं सभी की नजरें अक्षय कुमार को ढूंढ़ रही थीं। जबकि ट्विंकल खन्ना को पोलिंग बूथ पर देखा गया। हाल ही में जब एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल को पूरी तरह से टाल दिया। अक्षय के इस रिएक्शन से सभी फैंस हैरान हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म 'ब्लैंक (Blank)' की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार पत्रकारों से मुखातिब हुए तो उनसे मतदान ना करने को लेकर सवाल किया गया। इस पर अक्षय अचानक उखड़ गए और मुस्कराते हुए पत्रकार को 'चलिए, चलिए..' करते हुए वहां से निकल गए।

लोगों का मानना है कि बॉलीवुड में आज के समय में सबसे ज्यादा देशभक्ति फिल्में करने वाले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इंटरव्यू करने वाले और फैंस से मतदान करने की गुजारिश करने वाले अक्षय कुमार ने खुद क्यों नहीं वोट दिया।
अक्षय कुमार ने लोकसभा चुवान से पहले ट्वीट किया था- 'लोकतंत्र की असली पहचान चुनावी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी में है.. हमारे राष्ट्र और मतदान करने वालों के बीच वोटिंग एक सुपरहिट 'प्रेम कथा' होनी चाहिए..'


Click it and Unblock the Notifications